Animal से पहले भी Ranbir Kapoor की इसी तरह की उनकी कुछ बड़ी फिल्में हुई थी फ्लॉप, एनिमल की यह बात बन सकती है फिल्म के लिए मुसीबत  

Before  Animal,   Ranbir Kapoor’s  Some  Big Films Had Flopped: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर और सॉन्ग्स को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर काफी आशाएं हैं और इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट को ऐसा लगता है यह फिल्म इस साल सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। हालांकि, रणबीर की पिछली कुछ फिल्मों से भी इसी तरह की उम्मीद की गई थी, लेकिन जब ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। 

रणबीर कपूर ने जिन्होंने ‘एनिमल’ से पहले भी एक गैंगस्टर आधारित फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ की हुई है, साल 2015 में आई इस फिल्म को लेकर भी काफी हाई बज बना हुआ था। इस फिल्म में रणबीर ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में काफी बड़ी स्टारकास्ट थी और फिल्म को लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया था। इतने बड़े बजट, अच्छी स्टारकास्ट और अच्छी कहानी के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर हुई थी। 

‘बॉम्बे वेलवेट’ के अलावा इसी साल आई रणबीर कपूर की दूसरी फिल्म ‘रॉय’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में भी मारधाड़ थी और रणबीर कपूर का एक अलग इंटेंस अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म में रणबीर ने एक आर्ट थीफ का कैरेक्टर निभाया था। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की भी स्टोरी काफी अच्छी थी, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। 

इन दो फिल्मों के अलावा साल 2022 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘श्मशेरा’ जिससमें अभिनेता ने डबल रोल निभाया  था। इस फिल्म में बाप-बेटे की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई।  इन तीनों फिल्मों के हिसाब से ‘एनिमल’ भी अभी सेफ जोन में नहीं लग रही है। इसके अलावा ‘एनिमल’ का रनटाइम भी इस फिल्म को प्रभावित कर सकता है। एनिमल का रनटाइम   3 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड का है, तो इस तीन घंटे लंबी फिल्म में अगर कहीं भी दर्शकों को बोरियत महसूस हुई, तो यह बात फिल्म पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेगी। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म कबीर सिंह का भी रनटाइम काफी लंबा था, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। तो अब देखना होगा कि ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है?

ये भी पढ़ें: जानिए Animal और Sam Bahadur दोनों में से किस फिल्म को देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित हैं?

Latest Posts

spot_img

you may like