इस वजह से Prabhas और Anushka Shetty के रिश्ते में आई दरार, नहीं हो पाई शादी

बाहुबली फेम प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते है। वह असल जिंदगी में भी दोनों को साथ देखना चाहते है। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब इनके अलग होने की वजह सामने आ गई है

Prabhas-Anushka Shetty: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने बाहुबली और बाहुबली 2 समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को सबसे ज्यादा बाहुबली और बाहुबली 2 में पसंद किया गया। दोनों के डेटिंग की खबरें भी सामने आ चुकी है। हाल ही में प्रभास का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी जुड़ा। हालांकि कृति ने साफ तौर पर कहा था कि वह सिर्फ दोस्त हैं। अब एक बार फिर प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशन को लेकर खबर सामने आ रही है। हालांकि अब दोनों साथ नहीं हैं।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अलग हो चुके है और अलग होने के बाद अब चौंकाने वाली वजह सामने आई है। प्रभास और अनुष्का की पहली मुलाकात फिल्म बिल्ला में हुई थी। लेकिन इनके लिंकअप की खबरें बाहुबली और बाहुबली 2 से शुरू हुईं। रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था। दोनों को साथ देखना फैंस को काफी पसंद आया। दोनों के लिंकअप की खबरों के बाद सगाई की भी खबरें सामने आईं। लेकिन दोनों हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते है।

अनुष्का और प्रभास ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। प्रभास के बाद अनुष्का का नाम सीनियर एक्टर के साथ जोड़ा जाने लगा। जब ये बात प्रभास की मां को पता चली तो एक्टर की मां ने उनकी शादी से इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने हुए है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। अब प्रभास का नाम कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। जल्द ही दोनों बड़े पर्दे पर साथ काम करते नजर आएंगे।

बता दें कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने अभी तक शादी नहीं की है। प्रभास जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास राम के रोल में नजर आएंगे और कृति सीता के रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था। इस फिल्म में सनी सिंह लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे और सैफ अली खान खतरनाक रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े: S.S. Rajamouli ने Manoj Bajpayee की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like