आयशा खान के इल्जामों के बाद मुनव्वर फारूकी बुरी तरह से रोए, फैंस बोले मुनव्वर को बदनाम मत करो

BB 17 Munawar Faruqui Cried Badly After Ayesha Khan’s Allegations: बिग बॉस 17 इन दिनों काफी मजेदार होता जा रहा है। हाल ही में बिग बॉस में मुनव्वर फारूकी की एक्सगर्लफ्रेंड आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। आयशा खान ने बिग बॉस के घर के अंदर आते ही मुनव्वर के ऊपर के इल्जाम लगाना शुरू कर दिए है, जिसपर मुनव्वर ने अपने आप को डिफेंड करने की कोशिश की। 

हाल ही में साझा किए गए आयशा खान वाले एपिसोड के प्रोमो में आयशा, मुनव्वर से पूछती हैं कि-’आप मुझसे यह बोलकर गए थे कि मेरा ब्रेकअप हो चुका हैं।’ इसपर मुनव्वर  सहमति जताते हैं। फिर आयशा कहती हैं कि-’’शो पर आने के बाद मैं देख रही हूं आपका ब्रेकअप नहीं हुआ है और आप इतने जोर-शोर से अपने गर्लफ्रेंड के बारे में बात कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि जिस दौरान आप मुझसे बात कर रहे थे, आपका उस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से कोई कॉन्टैक्ट नहीं था।’’ इसपर मुनव्वर अपनी सफाई देते हुए कहते है कि- ‘’नहीं मैंने आपसे सॉरी बोला कि मैंने आपको झूठ बोला।’’ जिसपर आयशा कहती हैं कि-’’आप फिर भी मुझसे झूठ बोलते रहे।’’

आयशा के इन सारे इल्जामों पर मुनव्वर सबके सामने रोते हुए कहते हैं कि-’’अब वो बोल रही है कि तू अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था, तूने मुझे बताया नहीं। मैंने उसको बताया था। तुम लोगों मुझे इतने दिनों तक देखा न कि मैं फेक नहीं हूं, लेकिन अब नहीं हो पा रहा है यार। मैं उससे कभी भी नजर नहीं मिला पाऊंगा।’’ अब मुनव्वर के इन्हीं बयानों पर ट्विटर (X) पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी ट्रोलिंग पर अब मुनव्वर के फैंस उनका बचाव कर रहे हैं। फैंस ट्विटर पर ट्विट्स करके मुनव्वर को बदनाम न करने की रिक्वेस्ट कर हे हैं।

एक फैन ने मुनव्वर का बचाव करते हुए ट्वीट किया कि, ‘’कभी-कभी आपको माफ करना और भूलना पड़ता है। उन्हें ठेस पहुँचाने के लिए क्षमा करें और भूल जाएँ कि उनका अस्तित्व भी है। मुनव्वर को बदनाम करना बंद करो’’ कई और फैंस भी मुनव्वर के बचाव में इसी तरह के ट्वीट कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: अनुपमा की रूपाली गांगुली ने अपने इस करीबी को खोया, बोलीं मुझे अपनाने के लिए धन्यवाद

Latest Posts

spot_img

you may like