B’Day: 9 साल में इतनी बदल गई ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी, खूबसूरती में सारा-जाह्नवी लगती है फीकी!

हर्षाली ने सलमान खान के साथ काम किया था तब उनकी उम्र केवल 7 साल थी। उन्होंने एक ऐसी पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया था जो बोल नहीं सकती और भारत में छूट जाती है।

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आई छोटी सी मुन्नी याद है आपको? जी हां.. वही मुन्नी जिन्होंने बिना एक डायलॉग बोले ही फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया था। शानदार एक्टिंग और अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेने वाली छोटी सी मुन्नी अब बहुत बड़ी हो गई है। आज 3 जून को मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं प्यारी और नन्ही सी एक्ट्रेस के बारे में..

7 साल की उम्र में किया था काम
दरअसल, फिल्म बजरंगी भाईजान में नजर आई मुन्नी अब मुन्नी नहीं रही, अब वह बहुत बड़ी हो गई है और बहुत ही खूबसूरत दिखने लगी है। मुन्नी का पूरा नाम हर्षाली मल्होत्रा है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। छोटी सी उम्र में नाम कमाने वाली हर्षाली मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। जब हर्षाली ने सलमान खान के साथ काम किया था तब उनकी उम्र केवल 7 साल थी।

उन्होंने एक ऐसी पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया था जो बोल नहीं सकती और भारत में छूट जाती है। इसके बाद सलमान खान उनकी मदद करते हैं और मुन्नी को वापस उसके घर पहुंचते हैं। बता दे इस फिल्म के माध्यम से हर्षाली मल्होत्रा को खूब पापुलैरिटी हासिल हुई। हर्षाली ने ना केवल फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ बल्कि ‘लौट आओ तृषा’, ‘कुबूल है’, और ‘सावधान इंडिया’ जैसे टॉप शो में भी काम किया है। बता दे हर्षाली को क्लासिकल डांस का शौक है जिसके वीडियो वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती है।

कमबैक को लेकर क्या कहा?
बता दे अभी तक हर्षाली मल्होत्रा ने कमबैक नहीं किया है। फिलहाल वह अपनी डांस क्लास और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है। पिछले दिनों ही उन्होंने 10th में टॉप किया था। जब हर्षाली मल्होत्रा से कमबैक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, “मैं आगे चलकर एक्ट्रेस ही बनना चाहती हूं। एक्टिंग क्लासेस ज्वाइन करूंगी। प्रॉपर ट्रेनिंग लेकर खुद को ग्रूम करूंगी। अभी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग और एरोबिक्स भी कर रही हूं। खुद को फिट रखने के लिए बाहर का खाना और फास्ट फूड अवॉइड करती हूं।”

हर्षाली ने आगे कहा कि, “मैंने जब फिल्म के सेट पर सलमान अंकल को बताया था कि मै उनकी तरह सुपरस्टार बनना चाहती हूं, क्या आप मुझे सुपरस्टार बना देंगे? सलमान अंकल ने कहा था कि तू मुझसे भी बड़ी सुपर स्टार बनेगी। अब जब भी बर्थ-डे या किसी फेस्टिवल पर सलमान अंकल को विश करती हूं तो वह तुरंत बोलते हैं, ‘बोलो मेरी सुपरस्टार।।”

बता दें फैंस को खुद हर्षाली के कमबैक का इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि, छोटी सी उम्र में नाम कमाने वाली मुन्नी इंडस्ट्री में कितनी लंबी पारी खेलती है?

ये भी पढ़ें: Biwi No.1 के 25 साल: Govinda ने Sushmita Sen की वजह से ठुकराई थी फिल्म?, Salman Khan नहीं थे पहली पसंद

Latest Posts

spot_img

you may like