साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में नजर आने वाले हर एक किरदार को बड़ी सफलता हासिल हुई। फिर चाहे वह मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास हो या देवसेना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी हो। दोनों ही सितारों के करियर में चार चांद लग गए थे। जहां बाहुबली के बाद प्रभास तो कई फिल्मों में नजर आए लेकिन अनुष्का शेट्टी अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई। तो चलिए जानते हैं आखिर अभिनेत्री आजकल क्या कर रही है???
अभिनेत्री को इंडस्ट्री में 19 साल पूरे
बता दें, अनुष्का शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 19 साल हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस अब उनकी फिल्मों के बारे में भी जानना चाहते हैं, हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। अनुष्का शेट्टी के लिए फिल्म ‘बाहुबली’ टर्निंग प्वाइंट साबित रही थी। जहां इस फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ की कमाई की थी तो दुनिया भर में 1700 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। लेकिन इस फिल्म के बाद अनुष्का शेट्टी का करियर कुछ ख़ास नहीं रहा। वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भागमती’ में भी नजर आई थी जो ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई।
इस बीमारी का शिकार हुईं अनुष्का
साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शेट्टी ने ‘अरुंधति’, ‘रुद्रमादेवी’, ‘शौर्य’, ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में काम किया। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें उनका बढ़ता मोटापा देखा गया था। जब यह तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। इसके अलावा अभिनेत्री को लगातार हंसने की बीमारी भी हो गई है। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में अपनी एक बिमारी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह एक बार मुस्कुरा दे तो वह लगातार 10 से 15 मिनट हंसती रहती है।
बता दे अनुष्का शेट्टी का नाम प्रभास के साथ भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट की माने तो प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। इसके अलावा अनुष्का शेट्टी का नाम मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि 42 की उम्र में भी अभिनेत्री सिंगल है।
ये भी पढ़ें: हीरो से ज्यादा कमाती हैं Anushka, पति Virat को देती है टक्कर, तीनों खान के साथ फरमा चुकी इश्क!

