Doctor G बनकर Ayushmann Khurrana ने ऑडियंस को किया इम्प्रेस,ओटीटी पर देखने की दर्शकों ने कर दी डिमांड

Doctor G Twitter Review : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी में एक पुरुष डॉक्टर के गायनोकोलॉजिस्ट होने की कहानी को दर्शाया है। इस फिल्म को अपनी रिलीज के पहले दिन सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक रिव्यूस मिल रहे हैं।

बात करें अगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) के कहानी के बारे में तो इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक पुरुष गायनोकोलॉजिस्ट को एक महिला गायनोकोलॉजिस्ट की तुलना में कम तवज्जो मिलता है। ऐसे में इस फिल्म को देख चुके दर्शकों ने इसको लेकर ट्विटर पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई, तो कुछ लोग इससे कनेक्ट नही कर पाए हैं। 

देखें ट्वीट:

फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल प्रीत सिंह शेफाली शाह जबरदस्त किरदार में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ से हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Mismatched Season 2 को लेकर Vihaan Samat ने कही यह बात, Prajkata Koli और Rohit Saraf को बताया ‘खास’

Latest Posts

spot_img

you may like