Ayesha Khan बिग बॉस में Munwar Faruqui को बदनाम नहीं करना चाहती हैं, बोलीं मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए 

मुनव्वर फारूकी की एक्स-गर्लफ्रेंड आयशा खान ने बताया है कि वे बिग बॉस में मुनव्वर को बदनाम करने के लिए नहीं गई हैं।

Ayesha Khan Doesn’t Want To Defame Munwar Faruqui In Bigg Boss: आयशा खान जिन्होंने बिग बॉस 17 के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री कर ली है और एंट्री करते ही उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी पर कई प्रकार के आरोप लगाए। आयशा के आरोपों के बाद मुनव्वर की सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई है। मुनव्वर की ट्रोलिंग के बाद कॉमेडियन के फैंस ने आयशा को जानबूझकर मुनव्वर को बदनाम करने का आरोप लगाया था। हालांकि, आयशा ने कहा कि वे बिग बॉस 17 में मुनव्वर को बदनाम करने के मोटिव से बिल्कुल भी नहीं गई हैं, बस वे मुनव्वर के सामने अपनी बात रखनी चाहती हैं। 

बिग बॉस 17 में एंट्री करने से पहले आयशा ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बिग बॉस में मुनव्वर को बदनाम करने के मोटिव से बिल्कुल भी नहीं जा रही हैं। आयशा ने बातचीत करते हुए कहा था कि,  ‘’हां, मैं मुनव्वर फारुकी से उन बातों पर भिड़ने जा रही हूं जो उन्होंने बिग बॉस17 के अंदर जाने से पहले मुझे बताई थीं।’’ इसके अलावा आयशा ने यह भी बताया कि वे पब्लिसिटी के लिए बिग बॉस  17 में मुनव्वर को बदनाम करने नहीं जा रही हैं। 

आयशा ने पब्लिसिटी वाली बात पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’अगर यह बात सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट की होती, तो मैं बहुत पहले ही मुनव्वर फारूकी के खिलाफ चली गई होती, जिनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है। एक समय पर मैं भी मुनव्वर की काफी बड़ी फैन थी, लेकिन अब नहीं हूं। मैं इतनी बेवकूफ नहीं हूं कि फेमस होने के लिए एक इतने चर्चित व्यक्ति के खिलाफ जाऊंगी। और यह बिल्कुल लॉजिकल भी नहीं है। मैं शो पर पब्लिसिटी के लिए नहीं जा रही हूं। और जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं बिग बॉस में क्यों जाना चाहती हूं? तो मैं इन लोगों से पूछना चाहूंगी कि अगर इन्हें मौका मिलता तो क्या यह लोग नहीं जाते? ये लोग जरूर जाते। कोई भी ऐसे मौके को न नहीं बोलता है। लाइफ में मेरा मोटिव यह नहीं कि मुझे मुनव्वर फारूकी को गिराना है या फिर पब्लिसिटी के लिए उसे बदनाम करना है। मैं मूर्ख नहीं हूं, लेकिन समझदार हूं।’’

ये भी पढ़ें: नजीला सीताशी ने मुनव्वर फारूकी की खोली पोल, बोलीं वो झूठ बोल रहा है उसने कई औरतों को…

Latest Posts

spot_img

you may like