28 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी Avatar: The Way of Water

जेम्स कैमरन के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 28 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी

Avatar: The Way of Water : हॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way of Water) ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म से दर्शकों को एक बार फिर नई दुनिया की देखने को मिली। फिल्म के वीएफएक्स कमाल के है। यह फिल्म पिछले साल 16 दिसंबर को रिलीज हुई थी। अब दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। जल्द ही उनका ये सपना पूरा होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का ऐलान कर किया है।

अवतार 2 के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि, ‘जब चाहो पंडोरा लौट जाओ, केवल डिजिटल 28 मार्च को।’ हालांकि इस फिल्म को फ्री में स्ट्रीम नहीं किया जाएगा। इसे देखने के लिए दर्शकों को पैसे देने होंगे। अवतार: द वे ऑफ वॉटर को किस प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अवतार : द वे ऑफ वाटर के मेकर्स ने कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की जानकारी दी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। जेम्स कैमरून की अवतार के पहले पार्ट को भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि इसका दूसरा पार्ट भी इस पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अब देखना होगा की फिल्मडिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी या किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म देखने के लिए चार्जेस रखे है। ऐसे में भारतीय दर्शकों को देखने के लिए और इंतजार करना होगा। बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1.516 अरब की कमाई की है। इस फिल्म के वीएफएक्स ने लोगों एक बार फिर पेंडोरा की नई दुनिया को दिखाया है। इस साइंस फिक्शन फिल्म ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। बात दें कि अवतार के कुल 5 पार्ट में दिखाया जाएगा। अब तक इसे दो पार्ट रिलीज हुए है। अब मेकर्स ने इसे अगले पार्ट पर काम शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े: Sushmita Sen ने अपनी वेब-सीरीज Aarya 3 पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Posts

spot_img

you may like