Paulo Coelho on SRK stardom: बॉलीवुड के किंग खान जोकि अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है, उनपर ब्राजील के एक लेखक ने बड़ी बात बोली है। ब्राज़ीलियाई गीतकार और लेखक पाउलो कोएल्हो डी सूजा ने शाहरुख के स्टाडरम पर एक बड़ी बात कही है। पाउलो ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से शाहरुख का एक वीडियो साझा करते हुए उनके स्टाडरम पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
पाउलो ने शाहरुख का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’किंग, लीजेंड और एक दोस्त। लेकिन सब से ऊपर वे एक महान अभिनेता हैं। उन लोगों के लिए जो उन्हें पश्चिम में नहीं जानते हैं, मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि वे उनकी फिल्म माई नेम इज खान- एंड आई एम नॉट आ टेररिस्ट देखें।’’
पाउलो ने शाहरुख के घर मन्नत से उनका वीडियो साझा किया है, जहां अभिनेता उनकी फिल्म पठान की सफलता के बाद मन्नत से बाहर आकर अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं और उन्हें धन्यावद दे रहे हैं। पाउलो ने शाहरुख के स्टाडरम के बारे में दुनिया लोगों को बताया है। पाउलो के इस तारीफ वाले ट्वीट पर शाहरुख ने भी एक बहुत प्यारा जवाब दिया है।
शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से पाउलो के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक ट्वीट किया। शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’तुम हमेशा बहुत दयालु हो मेरे दोस्त। चलो जल्दी से जल्दी मिलते हैं !! भगवान आपका भला करे।’’ शाहरुख के इस जेस्चर पर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, शाहरुख ने चार साल बाद फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी यह फिल्म बॉक्स पर अबतक 600 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया हैे। फिल्म ‘पठान’ से यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत हुई है। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख ने रॉ के एक स्पाई का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक विलेन का किरदार निभाया है। दर्शकों को फिल्म में शाहरुख और जॉन की टकरार काफी पंसद आई है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहरुख, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित सोशल-कॉमेडी फिल्म डंकी में नजर आयेंगे। इसके अलावा साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में डबल-रोल निभाते हुए नजर आयेंगे।
ये भी पढे़ं: Shehzada में देखने को मिलेगा Salman Khan का सॉन्ग Character Dheela का रीमिक्स वर्जन

