Bigg Boss 15: उमर रियाज को बिग बॉस से निकाले जाने पर अब आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, एविक्शन को बताया ‘अनफेयर’

Asim Riaz Reaction On Umar Riaz Eviction: टीवी का सबसे ज्यादा देखें जानेवाला रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड का वार (Weekend Ka War) में उमर रियाज (Umar Riaz) को शो से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद अब उनके भाई और बिग बॉस (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) ने इस पर रिएक्ट किया है। आसिम रियाज ने बिग बॉस के इस फैसले पर भी बात की और इस कदम को गलत बताया।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो बिग बॉस सीजन 15 में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sahajpal) के बीच ‘टिकट टु फिनाले’ (Ticket To Finale) टास्क के दौरान गहमा-गहमी हो गई थी। इस बीच दोनों के बीच मामला गरम हो गया और बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसी के बाद बिग बॉस ने उमर को दोष दिया औऱ वीकेंड का वार में फैसला सुनाने का आदेश जारी किया था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 पर देबिना बेनर्जी की मजबूत राय नेटिज़न्स को आ रही है पसंद, जानिए क्या है बात

Latest Posts

spot_img

you may like