बॉलीवुड से साउथ तक इस विलेन का कब्ज़ा, बुढ़ापे में की जवान लड़की से शादी, लोगों ने खूब किया था ट्रोल!

आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत सपोर्टिंग रोल से की थी। इसके बाद वह विलेन के रोल से मशहूर हुए। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड से लेकर साउथ की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी को भला कौन नहीं जानता। बता दे आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। खासकर उन्हें विलेन के किरदार से बड़ी सफलता हाथ लगी। अपनी फिल्मों के साथ-साथ आशीष विद्यार्थी निजी जिंदगी में भी काफी लाइमलाइट में रहे। उनका नाम उन दिनों काफी चर्चा में रहा जब उन्होंने 57 की उम्र में शादी कर ली। बता दें आज यानिकि 19 जून को एक्टर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

विलेन बनकर छाए एक्टर
बता दे आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत सपोर्टिंग रोल से की थी। इसके बाद वह विलेन के रोल से मशहूर हुए। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें वह पॉजिटिव और नेगेटिव किरदार में नजर आए। खास बात यह है कि आशीष विद्यार्थी ने फिल्मों में कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं जिसकी वजह से उनकी मौत पर करीब 182 सीन फिल्माया जा चुके हैं। बता दे अभिनेता को अपने करियर में नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। इस बीच फिल्मों की शूटिंग के दौरान वह सच में मरते-मरते बचे थे।

दरअसल, ‘बॉलीवुड डायरी’ की शूटिंग के दौरान आशीष विद्यार्थी डूबते-डूबते बचे थे। रिपोर्ट की माने तो शूटिंग के लिए आशीष को पानी में उतरना था, लेकिन वो ज्यादा गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से वह डूबने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है जिसकी वजह से किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। हालाँकि कुछ देर बाद वहां मौजूद तैनात सैनिक ने अभिनेता की जान बचाई। आशीष ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में बड़ा नाम कमाया।

शादी करके हुए थे ट्रोल
बता दे आशीष विद्यार्थी ने 57 की उम्र में दूसरी बार शादी की। दरअसल, उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद असम की रूपाली बरुआ से अचानक शादी कर ली। जब दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुई तो आशीष को खूब ट्रोल किया गया। बता दें अभिनेता की पत्नी की उम्र काफी कम है जिसकी वजह से भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। हालाँकि इस दौरान आशीष ने कहा कि, “किसी के ऊपर जजमेंट पास करना बहुत आसान है। हिंदी में कहावत है, ‘दूसरो का घर जब जलता है, लोग अपने हाथ सेंकते हैं।”

ये भी पढ़ें: जब Amitabh संग इंटिमेट होने पर खूब रोईं थीं Smita Patil, खुद को कमरे में कर लिया था बंद!

Latest Posts

spot_img

you may like