Arvind Akela Kallu के सॉन्ग ‘रसियन नचवाइब बराती में’ ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Arvind Akela Kallu Russian Nachwaib Barati Me Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार गायक अरविंद अकेला कल्लू जोकि अपने बेहतरीन भोजपुरी गीतों के लिए जाने जाते हैं, उनका एक धमाकेदार सॉन्ग ‘रसियन नचवाइब बराती में’ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को हाल ही में यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर रिलीज किया गया है। 

इस सॉन्ग को अरविंद अकेला कल्लू  और नेहा राज ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग की लिरिक्स बिट्टू गुप्ता ने लिखी है। इस सॉन्ग को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता को फीचर किया गया है। सॉन्ग ‘रसियन नचवाइब बराती में’   (Russian Nachwaib Barati Me)  में कल्लू और रक्षा गुप्ता की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। सॉन्ग में अरविंद अकेला कल्लू बंदकू थामे हुए एक खतरनाक गैंगस्टर की तरह लग रहे हैं, जोकि रक्षा गुप्ता की शादी को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। इस गैंगस्टर वाले लुक में अरविंद अकेला कल्लू काफी जंच रहे हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अभी तक नौ लाख से भी ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके है। सॉन्ग को रिलीज हुई सिर्फ दो ही दिन हुए और सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। 

फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने यूट्यूब पर इसी सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो  पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वाह!!! क्या म्यूजिक है एकदम जबरजस्त।’’ एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अरविंद अकेला कल्लू जी की आज भी आवाज बहुत बहुत है बेस्ट है लव यू कल्लू भैया।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप एक बार जरूर इस गाने को सुने बहुत अच्छा लगेगा ..आप लोग ऐसे ही अपना प्यार दुलार बरसाते रहें।’’ 

बता दें कि, इस सॉन्ग को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी सिर्फ दो दिन हुए और इतने अच्छे व्यूज प्राप्त हो गए है। लेकिन इसके अलावा यह सॉन्ग इंस्टाग्राम की रील्स पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इसके अलावा इस सॉन्ग को ट्विटर और फेसबुक पर भी काफी शेयर किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Veena Manvi ने कहा Pawan Singh को अपनी पत्नी Jyoti Singh को सात-आठ करोड़ रुपए देकर मामले को खत्म कर देना चाहिए 

Latest Posts

spot_img

you may like