ट्विटर पर मचा हंगामा, Jubin Nautiyal को अरेस्ट करने की उठी मांग

Arrest Jubin Nautiyal : बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने अक्सर अपने खूबसूरत आवाज का जादू लोगों पर चलाया हैं। उन्होंने दर्शकों को अपने बेहतरीन गानों से खूब एंटरटेन किया है। सिंगर ने रातां लंबियां, दिल गलती कर बैठा, लूट गए जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। अक्सर अपने गानों और आवाज के चलते सुर्खियां बटोरनेवाले जुबिन नौटियाल अब एक मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे है। बता दे कि इस मुसीबत का कारण यूएस में होने वाला उनका कॉन्सर्ट है।

दरअसल आपको बता दे कि मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) 23 सितंबर को यूएस में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सिंगर जुबिन नौटियाल को अपने निशाने पर ले लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि रेहान सिद्दीकी नाम के एक शख्स ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरे फेवरेट सिंगर हॉस्टन आ रहे हैं। ग्रेट जॉब जय सिंह ,तुम्हारी शानदार प्रेजेंटेशन का इंतजार कर रहे हैं।’ ऐसे में अब जय सिंह का नाम आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचना शुरू हो गया है। यही नहीं बल्कि लोगों ने मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग भी कर दी है।

इन सब की वजह से सोशल मीडिया पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा है। दरअसल आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स का ऐसा कहना है कि जयसिंह एक वांटेड क्रिमिनल है। उस पर वीडियो पायरेसी सहित कई गंभीर आरोप लगे हुए हैं। जय सिंह पंजाब का रहने वाला है लेकिन अब वह फिलहाल यूएस में रहता है। ऐसे में इस पोस्टर के सामने आने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) एक आरोपी का कॉन्सर्ट कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें : Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म Brahmastra ऑनलाइन हुई लीक, ऐसे करें डाउनलोड

Latest Posts

spot_img

you may like