Arjun Rampal को बॉलीवुड में 22 साल हुए पूरे, ये हैं अभिनेता कुछ बेहतरीन फिल्में

Arjun Rampal completes 22 years in Bollywood: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता अर्जुन रामपाल को आज बॉलीवुड में 22 साल पूरे हो गए हैं। आज है कि दिन उन्होंने फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ को आज है कि दिन 03 अगस्त 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म  से अर्जुन रामपाल को एक लीड एक्टर के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा सुनील शेट्टी और आफताब शिवदासनी भी अहम भूमिकाओं थे। इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था।  

अर्जुन रामपाल ने भी अपनी इस डेब्यू फिल्म के 22 साल पूरे होने पर एक ट्विट किया है। अर्जुन ने इस फिल्म के 22 साल पूरे होने पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मेरी पहली रिलीज ‘प्यार इशक और मोहब्बत’ को आज 22 साल हो गए हैं, मैं आज और हर रोज आप सभी को ढेर सारा प्यार इश्क मोहब्बत भेज रहा हूं। इस फिल्म के लिए  जिम्मेदार व्यक्ति राजीव राय को मैं आपसे प्यार करता हूं, धन्यवाद शब्बीर बॉक्सवाला भी आपसे प्यार करता हूं। सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासनी, कीर्ति रेड्डी और नदीम समेत इस फिल्म में शामिल सभी को बहुत प्यार।’’

अर्जुन रामपाल की कुछ बेहतरीन फिल्में: 

1.Pyaar Ishq Aur Mohabbat (2001): अर्जुन की यह डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म में गौरव सक्सेना के रोल में अर्जुन ने एक रोमेंटिक हीरो का रोल बखूबी निभाया था। इस फिल्म की कहानी एक प्रेमिका के पीछे तीन प्रेमियों के प्रेम पर आधारित थी। 

2.Aankhen (2002): इस फिल्म से पहले अर्जुन लगातार तीन रोमेंटिक फिल्में कर चुके थे। लेकिन आंखे एक सीरियस मल्टी-स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ, अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे एक्टर्स के सामने अर्जुन ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इस फिल्म में उन्होंने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था। 

3.Dil Hai Tumhaara (2002): यह भी एक रोमेंटिक-ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अर्जुन ने एक सीरियस लवर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन टीवी पर यह एक हिट फिल्म है। इस फिल्म को दर्शक आज भी काफी पसंद करते हैं। 

4.Om Shanti Om (2007): इस फिल्म में अर्जुन ने एक निगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में वे शाहरुख के सामने एक मजबूत विलेन के रूप में नजर आए थे। 

5.Rock On (2008): इस फिल्म में अर्जुन ने जोसेफ मैस्करेनहास एक गिटारिस्ट का किरदार निभया था। इस फिल्म के लिए अर्जुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal और Bobby Deol समेत बॉलीवुड के यह टॉप हीरो साउथ की आने वाली पैन इंडिया फिल्मों में बने हैं विलेन 

Latest Posts

spot_img

you may like