Arjun Kapoor ने बॉलीवुड में स्टार बनने से पहले अपने खराब दिनों को किया याद, Varun Dhawan की तारीफ 

Arjun Kapoor remembers his struggling days: बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर जोकि पिछले दस सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अर्जुन के करियर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपने अपने करियर और पिछले जीवन को लेकर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने बताया है कि उनकी जर्नी काफी संघर्ष भरी रही है। 

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’हर चीज़ को बहुत कसकर पकड़ने से लेकर…अपने लिए बनाई गई हर छवि को त्यागने के लिए…प्रत्येक चरण, अपने स्वयं के आकर्षण और चुनौतियाँ लाता है जो अंततः आपको अपने वर्तमान स्वरूप को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

और अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे लगता है कि यह यात्रा मेरे लिए यही रही है, खुद को पूरे दिल से स्वीकार करना…खुद को अपने केंद्र, अपने मूल, अपने विश्वासों और अपनी वास्तविकताओं पर वापस लाना।

और मेरा मतलब है, निश्चित रूप से, मेरे बुरे दिन रहे हैं, लेकिन फिर मुझे याद आता है कि मेरी मुस्कान कितनी प्यारी है। आगे  वरुण धवन, कृति सेनन और  कुणाल रावल को टैग कर रहा हूँ जिनकी यात्राएँ कई मायनों में प्रेरणादायक रही हैं।’’ अर्जुन ने अपनी इसी पोस्ट के अंत में भूमि पेडनेकर की आगमी फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग के बारे में लिखा। अर्जुन ने लिखा कि,’ 06 अक्टूबर को इन लड़कियों को उनके पूर्ण रूप में देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! गर्ल्स पावर ऑलवैज।’’

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर अब फैंस भी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’अर्जुन, दुनिया को एहसास हो या न हो, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आप एक रत्न हैं,य जिस तरह से आपने खुद को सभी व्यक्तिगत और व्यावसायिक असफलताओं के साथ संभाला है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। एक व्यक्ति के रूप में आप वास्तव में क्या हैं, इस पर ध्यान देने के लिए एक आंख की जरूरत है। मैं ​​आमतौर पर कमेंट पोस्ट नहीं करता लेकिन आपको यह मिल गया!’’

ये भी पढ़ें: क्या Animal में Bobby Deol, Ranbir Kapoor के सौतेले भाई का किरदार निभा रहे हैं, जोकि इंसानों को मारकर उनका मांस खाता है?

Latest Posts

spot_img

you may like