Arjun Kapoor बने फ्लॉप फिल्मों के बादशाह, ‘कुत्ते’ के साथ फ्लॉप फिल्मों की संख्या हुई 15

अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी है।अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और तब्बू जैसी स्टारकास्ट होने के बाद यह गैंगस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चम्तकार न दिखा पाई

Arjun Kapoor Flop Movies: अपने विवादित बयानो को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने करियर की 15वीं फ्लॉप फिल्म दे दी है। अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी है।अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और तब्बू जैसी स्टारकास्ट होने के बाद यह गैंगस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चम्तकार न दिखा पाई।

अर्जुन कपूर की यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे दिन 1.65 का आकड़ा छुआ। सूत्रो की माने तो इस फिल्म का मेंकिग बजट 80 करोड़ रुपए है। इन दो दिनो की कमाई से लगता है कि फिल्म वीकेंड में बड़ी मुश्किल से दोहरा आकड़ा छू पाएगी। अगर बॉक्स ऑफिस के वर्तमान आकड़ो को देखे तो इस फिल्म को फ्लॉप कहना गलत नहीं होगा।

अब हैरानी की बात है कि इतनी मजबूत स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप कैसे हो गई।अर्जुन कपूर ने इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने की काफी कोशिश की लेकिन फिल्म सफल ना हो पाई।

इसी के साथ अर्जुन ने अपने करियर की 15वीं फ्लॉप फिल्म दे दी। उन्होंन अबतक (1) औरंगजेब (2013) (2) गुंडे (2013) (3) तेवर (2015) (4) मुबारकां (2017) (5) हाफ गर्लफ्रेंड (2017) (6) फाइंडिंग फैनी (2014) (7) नमस्ते इंग्लैंड (2018) (8) इंडियाज मोस्ट वांटेड (2018) (9) पानीपत (2019) (10) संदीप पिंकी फरार (2019) (11) एक विलेन रिटर्न्स (2022) (12) सरदारका ग्रैंडसन (2021) (13) की एंड का (2016) (14) भूत पुलिस (2021) (15) कुत्ते जैसी (2023) 15 फ्लॉप फिल्मों की संख्या पूरी कर ली है।

अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2012 में आई फिल्म इशकजादे से की थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लेकिन इसके बाद उनकी औरंगजेब, फाइंडिग फैनी, नमस्ते इंग्लैंड और इंडियाज मोस्ट वांटेड जैसी लगातार फ्लॉप फिल्में दी। अर्जुन ने अपने 11 साल के फिल्मीं करियर में अबतक एज आ हीरो 17 फिल्में की हैं, जिनमें 15 फ्लॉप और केवल 2 हिट फिल्में शामिल हैं।

अगर इन आकड़ो को देखे तो लगता है कि अर्जुन करियर अब खत्म होने वाला है। उन्होंने ने अपने शुरूआती करियर में दर्शकों से थोड़ा कनेक्शन बनाया था, लेकिन अब लगता कि दर्शक उनकी फिल्म देखना ही नहीं चाहते है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अर्जुन द लेडी किलर और मेरी पत्नी का रीमेक जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है। अब देखना होगा की आने वाली ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाती है कि नहीं।

ये भी पढ़े: Honey Singh ने सुनाई अपने बुरे समय की दास्तान, कहा- इन सितारों ने मुश्किल समय में दिया साथ

Latest Posts

spot_img

you may like