Ranbir Kapoor की Animal का सबसे भयंकर सॉन्ग Arjan Vailly हुआ आउट, फैंस बोले यह सॉन्ग थियेटर में आग लगा देगा

Arjan Vailly Song From Ranbir Kapoor’s Animal Is Out Fans Reacts: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल का बहुप्रतीक्षित सॉन्ग ‘अर्जन वैली’ को रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को स्पॉटिफाई  और यूट्यूब दोनों पर ही रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को  भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज ने मिलकर गाया है। इस सॉन्ग को मनन भारद्वाज ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग में भूपिंदर बब्बल की आवाज काफी भयंकर वाइब दे रही है। इस सॉन्ग की लिरिक्स भी काफी जबरदस्त है। यह सॉन्ग अब थियेटर में गदर मचाने को तैयार है। 

इस सॉन्ग को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने ट्विट करते हुए इस सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’एक बॉलीवुड फिल्म में एक बेहतरीन पंजाबी गाना सुनकर बहुत खुशी हुई! विशेष रूप से पंजाबी गानों को खराब करने वाले बॉलीवुड के इतिहास को देखते हुए और मेरे पसंदीदा रणबीर के अलावा और किसी पर शूटिंग की, अर्जन वैली ऊर्जा का विस्फोट है।’’

वहीं और फैन ने इस सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’अब कल्पना कीजिए कि रणबीर एक्शन कर रहे हैं और #अर्जन वैली बीजीएम के रूप में बज रहा है।’’

एक और फैन ने इस सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’क्या गाना है यार, रोंगटे खड़े कर देने वाला, इतना मन को छू लेने वाला गाना, साल का बेस्ट गाना।’’दूसरे फैन ने लिखा कि, ‘’भूपिंदर बब्बल गा नहीं रहे हैं, वह सचमुच दहाड़ रहे हैं, यह सिनेमाघरों में गदर मचा देगा।’’

एक और फैन ने इस सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’क्या गाना है यार, रोंगटे खड़े कर देने वाला, इतना मन को छू लेने वाला गाना, साल का बेस्ट गाना।’’दूसरे फैन ने लिखा कि, ‘’भूपिंदर बब्बल गा नहीं रहे हैं, वह सचमुच दहाड़ रहे हैं, यह सिनेमाघरों में गदर मचा देगा।’’

वहीं एक और फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’अर्जन वैली सिनेमाघरों में जो एलिवेशन देगा, वह कैसा अनुभव होगा।’’इसके अलावा एक और फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’एक गाना जो काफी हानिकारक है , इस गाने को सुनने के लिए लोग मजबूर हो जायेंगे।’’

बता दें कि, भूपिंदर बब्बल ने ‘एनिमल’ से पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में कोई गाना गाया। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है, क्योंकि यह सॉन्ग रणबीर कपूर के फाइट सीन पर फिल्माया गया।

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi  ने बताया कि  Jannat 3 और Awarapan 2 कब तक आयेंगी, बोले ये फिल्में मेरे दिल के काफी करीब हैं?

Latest Posts

spot_img

you may like