Are Kartik Aaryan And Sreeleela Dating: साउथ सनसनी एक्ट्रेस श्रीलीला अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन की निजी पारिवारिक पार्टी में शामिल हुईं और इस निजी पार्टी में उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इससे यह अफवाह फैल गई कि दोनों सिर्फ सह-कलाकार नहीं हैं, बल्कि एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर नेटिज़ेंस भी कुछ इसी तरह के कयास लगा रहे हैं। नेटिजेंस को भी लगा कि कार्तिक की माँ श्रीलीला को पसंद करेंगी। वीडियो में, श्रीलीला को कार्तिक के परिवार के सदस्यों के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है, जबकि कार्तिक आर्यन उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन के परिवार ने कार्तिक की बहन के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी, जिसने हाल ही में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलीला भी एमबीबीएस स्नातक हैं और इस प्रकार कार्तिक के अधिकतर परिवार की तरह ही वो भी प्रमाणित डॉक्टर हैं।
कार्तिक और श्रीलीला का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने आश्चर्य से सवाल पूछना शुरू कर दिया कि श्रीलीला इतने अंतरंग पारिवारिक समारोह का हिस्सा क्यों थीं। एक नेटिज़न्स ने कहा, “अगर मैं गलत नहीं हूँ तो वह भी डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं।” जिस पर दूसरे यूजर ने जवाब दिया, “बिल्कुल वही जो उनकी माँ चाहती थीं।” एक यूजर ने कहा, “उनकी बहन भी उन्हें इंस्टा पर फॉलो करती हैं पर वह हर अभिनेत्री को फॉलो नहीं करती हैं, यहाँ तक कि कृति को भी नहीं।”
Sreeleela at kartik aaryan’s sister celebration
byu/Medium_Bicycle_1004 inBollyBlindsNGossip
आपको ये भी बताते चले कि कपिल शर्मा शो में अपनी उपस्थिति के दौरान, कार्तिक की माँ माला तिवारी ने कहा था कि वह अपने बेटे के लिए एक डॉक्टर दुल्हन चाहती हैं, क्योंकि उनका परिवार भी डॉक्टरों से भरा हुआ है। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि वह अपने बेटे के लिए उपयुक्त दुल्हन की तलाश में सक्रिय रूप से लगी हुई हैं। ऐसे में सोशळ मीडिया पर दोनों के डेटिंग की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं।
बात अगर दोनों के फिल्मों की करें, तो कार्तिक और श्रीलीला एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। जिससे श्रीलीला का बॉलीवुड डेब्यू भी होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा। खबरों की माने तो फिल्म इस दिवाली पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जबकि कुछ अफवाहों में ये भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म कार्तिक की बहुप्रतीक्षित आशिकी 3 है, जबकि फिल्म के निर्माताओं अभी इसका आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है।

