Shiv Thakare ने मेरी मां के बारे में गलत बातें कही हैं जिससे मुझे काफी दुख पहुंचा है: Archana Gautam

Archana Gautam Shiv Thakare said wrong things about her mother: शिव ठाकरे और अर्चना गौतम जोकि इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को शूट करने में व्यस्त है। इसी बीच इन दोनों की लड़ाई को लेकर खबरें सामने आई थी। अर्चना और शिव में काफी कहासुनी हो गई थी, लेकिन अब इन दोनों की लड़ाई को खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने खत्म करवा दी है। इन दोनों का पैचअप रोहित शेट्टी ने करवा दिया है। 

हालांकि, अर्चना को शिव की कई बातों का बुरा लगा है। अर्चना ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शिव ठाकरे के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’लड़ाईयां तो होती रहती हैं। लेकिन जिस तरह से शिव ने मुझे सबके सामने बुरा भला कहा और मेरी मां के बारे में गलत बातें कही, उससे मेरे दिल को काफी ठेस पहुंची है। लेकिन अब रोहित सर ने हमारे बीच में सब ठीक कर दिया है। अब हम दोनों का पैचअप हो गया है।’’

इसके अलावा अर्चना ने शिव के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हम दोनों एक-दूसरे के सामने झुक नहीं सकते हैं, शायद इसीलिए हम दोनों में हमेशा लड़ाई रहती है। लेकिन हम दोनों में काफी अच्छी दोस्ती और प्यार है। मुझे लगता है कि हम दोनों की इक्वेशन ऐसी है कि हम दोनों में हमेशा कुछ न कुछ अटपट रहेगी।’’

वहीं दूसरी ओर शिव ने भी ईटाइम्स से बातचीत करते हुए  अर्चना और अपनी लड़ाई के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हम दोनों में कोई भी लड़ाई नहीं हुई है। हमने बस साथ में एक रील बनाई थी।  इस शो में लड़ाई की कोई जरूरत ही नहीं है। इस शो में आपको अपने स्टंट खुद करने होते हैं और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करना होता है। यह शो बिग बॉस जैसा नहीं है जहां पर आपको किसी भी लड़ना पड़े। इसके अलावा अर्चना भी इस शो में काफी अच्छा कर रही हैं और मुझे उम्मीद  है कि वो आगे भी अच्छा करेगी।’’

ये भी पढ़ें: Saanand Verma ने कहा Sushant Singh Rajput को मूवी माफियाओं ने दबाया था, बोले लोगों उनके टैलेंट से डर था

Latest Posts

spot_img

you may like