Smriti Irani और Jaya Bachchan ने भी बिकिनी या छोटे कपड़े पहने हैं, लेकिन मेरे बिकिनी पहनने पर लोगों ने इस कारण से हंगामा मचाया: Archana Gautam

Archana Gautam says Smriti Irani  Jaya Bachchan also worn bikini: टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम जोकि इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। वे हाल ही में इस शो को शूट करके मुंबई वापस आ गई हैं। इस शो को लेकर अर्चना ने कहा था कि लोग उनका इस शो में एक्शन अवतार देखकर चौंक जायेंगे। इस शो में उन्होंने काफी अच्छे तरीके से स्टंट्स किए हैं। 

इसी बीच अर्चना ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें साझा की हैं। अर्चना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’बिग बॉस ने मेरी लाइफ बदल दी थी। अब खतरों के खिलाड़ी मेरी इमेज पूरी तरह से बदलकर रख देगा। मुझे पता है कि कई लोगों को लगा होगा कि मैं इस शो से बाहर हो जाऊंगी, लेकिन अब जब यह लोग मुझे स्टंट्स परर्फोम करते हुए देखेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि मैं कितनी मजबूत हूं।”

इसके अलावा अर्चना ने बताया कि समाज आज भी लड़िकयों को लेकर काफी पक्षपात करता है, समाज भी लड़िकयों को जज किया जाता है। अर्चना ने कहा कि जब वे पैदा हुईं थी, तो लोगों ने उनके माता-पिता को बुरा फील करवाया था। इसके अलावा लोगों ने उन्हें हमेशा उनके लुक्स को लेकर भी जज किया।

इसी दौरान अर्चना ने यह भी बताया कि  कैसे उनके बिकिनी मॉडल होने पर लोगों ने हंगामा मचा दिया था, जब उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बारे में बताते हुए अर्चना ने कहा कि, ‘’हिंदू महासभा ने मुझे यह कहा था कि  अगर मैं जीत गई तो वे अपना सिर काट लेंगे। हर महिला नेता, चाहे वह स्मृति ईरानी हों, जया बच्चन हों या हेमा मालिनी, उन्होंने अपने काम के लिए बिकनी या छोटे कपड़े पहने हैं। मेरे लिए हंगामा खड़ा  कर दिया गया क्योंकि मैं नई थी। लेकिन मैं ऐसे अत्याचारों के आगे नहीं झुकी हूं और ऐसा कभी नहीं करूंगी।”

ये भी पढ़ें: Sumbul Touqeer Khan ने बताया कि क्यों उनके पिता की दूसरी शादी जरूरी थी, बोलीं इस कारण से शादी करनी पड़ी?

Latest Posts

spot_img

you may like