AR Rahman did not shift to Mumbai due to underworld: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और गायक एआर रहमान ने जिन्होंने भारत की हर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। रहमान ने साउथ से लेकर बॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में तक काम किया है। रहमान जोकि 90 के दशक में काफी पॉपुलर हो गए थे, तो उस समय उन्हें बॉलीवुड के निर्देशक सुभाष घई ने चेन्नई से मुंबई शिफ्ट होने की सलाह दी थी। लेकिन एआर रहमान ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के प्रभाव के कारण ऐसा नहीं किया।
इस बात का खुलासा हाल ही में एआर रहमान ने ‘द हिंदू’ को दिए एक इंटरव्यू में किया है। रहमान ने इसके बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे याद है 1994 में, आंध्र प्रदेश के एक बड़े प्रोड्यूसर ने कहा था कि अगर मैं चेन्नई से बाहर चला जाऊं तो वह मुझे बंजारा हिल्स में एक बड़ी जगह देंगे। मैं बस उन्हें देखकर मुस्कुराया, बाद में, जब मुझे उत्तर भारत में प्रसिद्धि मिली, तो सुभाष घई ने मुझसे हिंदी सीखने के लिए कहा क्योंकि वहां के लोग मुझसे प्यार करते हैं और मुझे यह भाषा आनी चाहिए। लेकिन वह मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर का समय था, इसलिए मैंने इस पर विचार भी नहीं किया।’’
इसके अलावा एआर रहमान ने अमेरिका में एक घर भी खरीदा था, लेकिन वे वहां से भी वापस आ गए। रहमान ने कहा कि, ‘’कुछ साल बाद, मैं इंग्लैंड में काम कर रहा था, लेकिन मेरी पत्नी ने ब्रिटेन में मुश्किल से तीन महीने बिताए, इससे पहले कि वह भारत वापस भागना चाहती थी। फिर, अमेरिका आया और हमने वहां एक घर भी खरीदा क्योंकि सभी को यह पसंद आया। लेकिन इस बार मेरा मन नहीं हुआ रहने का और हम सब घर लौट आये।”
एआर रहमान ने के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘गांधी और गोडसे’ में म्यूजिक दिया था। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘मामन्नान’ में म्यूजिक दिया था।

