Apart from Gadar 2 fans wants sunny deol these films sequel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल अब कई दिनों बाद अपनी सुपरहिट फिल्म गदर के सीक्वल गदर-2 से सिनेमाघरों में वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं। सनी की यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का क्लेश दो बड़ी फिल्मों से एनिमल और OMG 2 से होने वाला है, लेकिन इसके बावजूद सनी की फिल्म गदर 2 को लेकर फैंस के बीच अच्छा रूझान देखने को मिल रहा है।
हालांकि, फैंस सनी इस देशभक्ति वाली फिल्म के अलावा कई और देशभक्ति वाली फिल्मों का सीक्वल भी चाहते हैं। फैंस ने कई बार सोशल मीडिया पर सनी की कुछ बेहतरीन देशभक्ति वाली फिल्मों की सीक्वल की मांग की है। तो आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बतायेंगे जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
1.इंडियन 2: साल 2001 में सनी देओल की हिट फिल्म इंडियन ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। इस फिल्म में सनी देओल ने राजशेखर आजाद का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सनी का जांबाज पुलिस ऑफिसर वाला किरदार काफी ज्यादा पसंद आया है। साल 2018 में इस फिल्म के डायरेक्ट एन महाराजन ने इंडियन 2 की घोषणा की थी। लेकिन उसके बाद से इस फिल्म पर अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। इंडियन 2 में सनी देओल ही वापसी करते हुए नजर आयेंगे।
2.मां तुझे सलाम 2: साल 2002 में आई सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में सनी देओल ने मेजर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। इसके अलावा इस फिल्म में अरबाज खान ने भी अल्बक्श का दमदार किरदार निभाया था। इस फिल्म का एक डायलॉग-’दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे’ काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म का भी एक अच्छा सीक्वल बनाया जा सकता है।
3.द हीरो-लव स्टोरी ऑफ आ स्पाई 2: RAW पर बनी यह एक बेहतरीन कर्मिशियल फिल्म है। इस फिल्म में सनी देओल ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। फैंस इस फिल्म का भी सीक्वल चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने सनी के इस फिल्म के किरदार को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में जोड़ने की सलाह दी थी। द हीरो का भी एक जबरदस्त सीक्वल बन सकता है।
ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की Commando को 35 साल हुए पूरे, इस फिल्म में मिथुन ने किए थे काफी खतरनाक स्टंट

