आईपीएल 2024 का सीजन चल रहा है जिसमें हर एक टीम अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रही है। इस दौरान फैंस भी अपनी फेवरेट टीम को अनोखे अंदाज से चीयर करते दिखाई देते हैं तो वही कभी अपने फेवरेट प्लेयर पर प्यार लुटाते नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी एक दूसरे की दोस्त है। जी हां पापुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी एक दूसरे की दोस्त है और उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
बचपन से एक दूजे के साथ हैं साक्षी और अनुष्का
शायद कोई जानता होगा कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन से एक दूसरे को जानती है और इन्होंने एक साथ ही पढ़ाई भी की है। यदि आप सोशल मीडिया पर एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि अनुष्का शर्मा और साक्षी की कई तस्वीरें वायरल होती है जिसमें यह दोनों बचपन से एक दूसरे के साथ दिखाई दे रही है। आज भी जब यह दोनों क्रिकेट देखने आती है तो एक दूसरे पर जमकर पर लुटाते नजर आती है।
जब साक्षी और अनुष्का की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने भी इन पर जमकर प्यार लुटाया था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा था कि, “अनुष्का शर्मा साक्षी रावत और कर्णेश शर्मा की नई और पुरानी फोटोज।’ वहीं दूसरे ने लिखा- साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं जिन्होंने क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गजों से शादी की।”
📷 | New/Old pictures of Anushka with @SaakshiSRawat and #KarneshSharma ❤️ pic.twitter.com/ecfgRMLSTg
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) November 19, 2017
बता दे अनुष्का शर्मा और साक्षी ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों ने असम के एक छोटे से टाउन मार्गेरीटा में पढ़ाई की है और स्कूल से उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी। एक बार अनुष्का ने खुद बताया था कि, साक्षी उनकी बहुत अच्छी दोस्त है और साक्षी स्कूल के दिनों से ही उनके साथ रहती आई है। किस्मत की बात यह है कि अनुष्का और साक्षी की शादी भी दो बड़े क्रिकेटरों से हुई। ऐसे में आज भी इन दोनों की दोस्ती नहीं टूटी और अक्सर एक दूसरे से मिलते-जुलते नजर आते हैं।
अनुष्का का वर्कफ़्रंट
बात करें अनुष्का के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख और कैटरीना के साथ दिखाई दी थी और उसके बाद से ही वह एक्टिंग की दुनिया से दूर है। रिपोर्ट की माने तो अनुष्का जल्दी ही फिल्म ‘चकदे एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल वह पिछले दिनों ही बेटे अकाय की मां बनी है इसलिए स्क्रीन से दूर है।
ये भी पढ़ें: हीरो से ज्यादा कमाती हैं Anushka, पति Virat को देती है टक्कर, तीनों खान के साथ फरमा चुकी इश्क!

