Anupamaa: Anuj की हालत देख भड़के फैन्स, मेकर्स से बोले बेचारा पति कब तक ऐसे रोता रहेगा शो में आएगा नया ट्विस्ट

फैन्स को मेकर्स की ये बात बुरी लग गई है कि आखिर अनुज कब तक ऐसे ही परेशान व आंसू बहाते रहेगा। तो वहीं पति व छोटी अनु से बेखबर अनुपमा अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है

Anupamaa Show Upcoming Twists: छोटे परदे का सबसे मशहूर शो अनुपमा को लेकर फैन्स अब दुविधा में पड़ गए हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली जल्दी जल्दी सारे काम खत्म करती है। और फिर कई लोगों से वीडियो कॉल पर बातें भी करती है, लेकिन बीमार छोटी अनु और अनुज से बात करने के लिए उसके पास टाइम नहीं है। ऐसे में फैन्स को मेकर्स की ये बात बुरी लग गई है कि आखिर अनुज कब तक ऐसे ही परेशान व आंसू बहाते रहेगा। तो वहीं पति व छोटी अनु से बेखबर अनुपमा अमेरिका जाने की तैयारी कर रही है।

शो में अनुज अनुपमा से छोटी अनु की बिगड़ती तबीयत की जानकारी लगातार छुपा रहा है। हालाकि पांखी के कहने पर भी अनुज अनुपमा से छोटी अनु की तबीयत के बारे में नहीं बताता है और कहता है कि वो अपनी अनु की उड़ान के बीच नहीं आएगा। छोटी अनु को घर के बाकी सदस्य संभाल लेंगे। जानकारी के मुताबिक शो में एक ट्विस्ट आने वाला है कि अनुपमा को अमेरिका भेजने की सारी तैयारियां कर ली जाएंगी। और घर के सारे सदस्य उससे मिलने आ रहे हैं। पर छोटी अनु की आवाज सुने बगैर वो कैसे जाएगी। कोई आकर उसे बताता है कि अनु सो रही है।

छोटी अनु नींद में ही मां का नाम लेकर पुकारती है और अनुपमा से मिलने के लिए भागती है। फिर बदहवास होकर गिर जाती है। ऐसे में उसे चोट लगने की उम्मीद है। उधर ये भी ट्विस्ट आने वाला है कि गुरू मां मालती देवी छोटी अनुज की हालत देखकर अनुपमा से एअरपोर्ट पर मिलने जाएंगी और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगेगी और घर फिर वापस आने के लिए कहेंगी। बहरहाल आने वाले दिनों में इस तरह के ट्विस्ट शो में देखने को मिलेंगे।

पर शो में अनुज की हालत को देखकर फैन्स को मेकर्स पर गुस्सा भी आ रहा है। फैन्स मेकर्स से ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उसे कब तक ऐसे ही रोना धोना होगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स तो अनुज को एक मजबूर पिता बता रहे हैं। और दुआ कर रहे हैं कि भगवान इतना मजबूर किसी पिता को न बनाए। अब देखना ये है कि अनुपमा क्या अमेरिका जाने के अपना फैसला बदलती है या नहीं।

ये भी पढ़े: Kusha Kapila ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोली मुझे नहीं लगता कि ऐसा नालायकों से निपटने के लिए कुछ करना पड़ेगा

Latest Posts

spot_img

you may like