Anupamaa:  Anupamaa की गुरु मां  Malti Devi का Anuj Kapadia से है बहुत बड़ा संबंध, जानिए इन दोनों का आपस में क्या रिश्ता है?

Anupamaa Guru Maa Malti Devi Anuj Kapadia: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय अनुज (Gaurav Khanna) काफी कोशिश कर रहा है कि वे एक बार फिर से अनुपमा (Rupali Ganguly) की लाइफ में वापस आ जाए। लेकिन वनराज और माया की चालें बार-बार अनुज को अनुपमा के पास आने से रोक लेती हैं। इसी बीच अब सीरियल में एक नया मोड़ आने वाला है, सीरियल में अब एक नए सदस्य गुरु मां मालती देवी (Apara Mehta Jariwala) की एंट्री होने वाली है। 

अनुपमा को गुरु मां मालती देवी के गुरुकुल में भी एंट्री मिल गई है। अनुपमा जिसका यह बचपन से सपना था कि वे गुरु मां मालती देवी के गुरुकुल को जॉइन करे, अब वे जल्द इस गुरुकुल में शामिल होती हुई नजर आयेगी। इसी बीच सूत्रों की ओर से पता चला है कि मालती देवी का अनुज के साथ एक बड़ा रिश्ता है। सीरियल में मालती देवी की एंट्री अनुज और अनुपमा के मिलन के लिए करायेगी है। मालती देवी ही अनुज की असली मां है, जिसने को उसको जन्म दिया है। अनुज को मालती से मिलने के बाद पता चलेगा कि वे उसकी मां है। अब देखना होगा कि यह बात कितनी सच होती है। 

हालांकि, सीरियल में मालती देवी के रूप में एंट्री कर रही अभिनेत्री अपरा मेहता जरीवाला ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल को दिए इंटरव्यू में अपने इस किरदार के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि, ‘’उनका किरदार इस सीरियल में काफी मजबूत और अनुशासन से भरा हुआ है। मालती का किरदार अनुपमा की जिंदगी को संवारने के लिए है। इसके अलावा यह एक कैमियो रोल है, जिसका अनुज से भी एक बड़ा संबंध हो सकता है।’’ अपरा ने मालती और अनुज के  किरदारों के साथ संबंध के संकेत तो दिए है, लेकिन पूर्णरूप से हामी नहीं भरी है।अब देखते हैं कि मालती का किरदार अनुज और अनुपमा की जिंदगी में क्या बदलाव लाता है। इसके अलावा यह देखना भी मजेदार होगा कि जब पता चलेगा कि अनुज और मालती का क्या संबंध है।   

ये भी पढ़ें: फिल्म The Kerala Story में कितनी सच्चाई  है, इसका जबाव John Abraham ने दे दिया है?

Latest Posts

spot_img

you may like