Anupam Kher ने Deepika Padukone पर बोली यह बड़ी बात

Anupam Kher Deepika Padukone: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर अनुपम खेर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर एक बड़ी बात बोली है। अनुपम खेर ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिक पादुकोण को लेकर एक पोस्ट साझा की है।

उन्होंने दीपिका पादुकोण की एक अनदेखी तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’प्रिय दीपिका पादुकोण! इस साल के #ऑस्कर समारोह में प्रजेंटर में से एक होने पर बधाई! हर बार जब आप सफलता की सीढ़ी पर एक कदम ऊपर चढ़ते हैं, तो हम @actorprepares पर आपकी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। एक व्यक्तिगत नोट पर आपके शिक्षक के रूप में मैं हमेशा जानता था कि आकाश की सीमा नहीं है। तुम परे जाओगी !! प्यार और आशीर्वाद हमेशा! #पठान के लिए भी बधाई! जय हो!’’

अनुपम ने यहां पर दीपिका पादुकोण की एन एक्टर्स प्रीपेयर्स में एक्टिंग सीखने की दौरान की तस्वीर साझा की है। बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने भी अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल एन एक्टर्स प्रीपेयर्स से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली हुई है। यह तस्वीर दीपिका की उसी दौरान की है जब इस एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही थीं। अनुपम ने यही तस्वीर साझा करते हुए दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को इस साल आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत की ओर से एक प्रेजेंटर के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है और उनकी इस उपलब्धि पर तारीफी की है।

अनुपम की इस पोस्ट को फैंस भी काफी लाईक कर रहे हैं। इसके अलावा फैन कमेंट भी कर रहे हैं।  एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भारत से सबसे बड़ी ग्लोबल सुपरस्टार।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आप भारत को हर दिन गौरवान्वित कर रही है।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपने एक अच्छी अभिनेत्री को ट्रेनिंग दी है।’’ दीपिका की इस उपलब्धि पर कई अन्य सेलीब्रटी भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करे, तो दीपिका हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में अहम किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई है। वे अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढे़ं: Ranbir Kapoor ने बताया कि एक लड़के और लड़की  के दिल टूटने पर क्या होता है

Latest Posts

spot_img

you may like