Ankita Lokhande और Vicky Jain का हुआ झगड़ा, अंकिता ने कहा ‘तूने मुझे यूज किया भूल जा कि हमारी शादी हुई है, अब हम अलग है’

Ankita Lokhande Says Vicky Jain To Forget Their Marriage: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन जोकि इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में इन दोनों में झगड़ा हो गया। इस एपिसोड का प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है, जहां पर अंकिता ने विक्की को उन्हें अब भूल जाना चाहिए कि उनकी उनके साथ शादी हुई है। 

इस एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के कमरों को अदल-बदल दिया है। इन कमरों को दो हिस्सों में ‘दिमाग’ और ‘दम’ में अदल-बदल दिया गया है। विक्की ‘दिमाग’ वाले रूम में शिफ्ट हो गए, जिससे अंकिता, विक्की से नाराज हो गईं। विक्की अंकिता को बार-बार मनाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान अंकिता ने गुस्से में आकर विक्की को खरी-खोटी सुना दी। 

अंकिता ने कहा कि, ‘’मुझसे बात मत कर, तुम एक सेल्फिश और बेवकूफ आदमी हो। मत खराब हो गई है तेरी सच में इनके साथ रहकर। भूल जा कि हम शादीशुदा हैं। आज से तू अलग, मैं अलग, तू सही था हमेशा से। तू शातिर तूने मेरे को यूज किया है, प्लीज जाइए आप यहां से।’’ अब इस एपिसोड में देखना होगा कि क्या सच में अंकिता और विक्की ने अपना रिश्ता तोड़ लिया है? इसके अलावा अंकिता की यह बातें क्या विक्की पर भी प्रभाव डालेंगी। वैसे इस प्रोमो के देखकर फैंस विक्की पर काफी गुस्सा कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर विक्की को ट्रोल करने में जुटे हुए हैं और अंकिता को सहानुभूति दे रहे हैं। 

इसी एपिसोड के प्रोमो में अनुराग के भी गुस्से वाले व्यवहार को दिखाय गया है। अनुराग बाकी  कंटेस्टेंट्स के हाथा-पाई करने पर उतार आए हैं और किचन का कुछ सामान भी तोड़ दिया है। अनुराग की इस हरकत के चलते है बिग बॉस ने कुछ दिनों के लिए किचन भी बंद करने की घोषणा कर दी है। अब देखना होगा कि बिग बॉस के इस फैसले पर बाकी कंटेस्टेंट्स ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

ये भी पढ़ें: Adnan Khan और Aditi Sharma भी  Katha Ankahee के बंद होने पर हैं दुखी, शो के बंद होने पर बोली यह बात, फैंस बोले शो को बंद मत करो

Latest Posts

spot_img

you may like