मुनव्वर संग फिर बढ़ी Ankita Lokhande की नजदीकियां, पति Vicky को जल्द देगी तलाक?

अब फिर से मुनव्वर की तरफ अंकिता का रिश्ता बढ़ रहा है जिसके बाद विक्की नाराज हो गए हैं। उन्होंने अंकिता को मुनव्वर से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस-17’ में चल रहा हंगामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन की लगातार लड़ाई होती दिखाई दे रही है। इसी बीच मुनव्वर फारुखी और अंकित लोखंडे की नजदीकियां भी बढ़ती दिखाई दी जिसके बाद विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का तलाक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मांजरा?

सुर्ख़ियों में अंकिता और मुनव्वर का रिश्ता
दरअसल, इससे पहले भी मुनव्वर फारुखी और अंकिता लोखंडे की नजदीकी की खबरें आती रही है। इस दौरान विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से मुनव्वर फारुखी की तरफ अंकिता का रिश्ता बढ़ रहा है जिसके बाद विक्की जैन दोबारा नाराज हो गए हैं और उन्होंने अंकिता को मुनव्वर फारूकी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। हालांकि इस मामले में विक्की जैन भी कम नहीं है। इससे पहले आयशा के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थी। बस यह सारे ड्रामा देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि शो से बाहर निकालने के बाद अंकिता और विक्की जैन का तलाक तो पक्का ही है।

अंकिता की कैप्टेंसी पर भड़के विक्की
बता दें, दोनों के बीच जमकर हंगामा देखने को तब मिला जब अंकिता को घर का कैप्टेन बनाया गया। इस दौरान अंकिता लोखंडे विक्की जैन यानी कि अपने पति को गार्डन साफ करने के लिए कहती है? जिस पर विक्की कहता है कि, “जब टाइम मिलेगा तो कर लेंगे।” इस पर अंकित कहती है कि कैप्टन की इज्जत कीजिए आप।” इसके बाद विक्की आंख बबूला होते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि, “कैप्टन की इज्जत कैप्टन के बरताव पर होगी। तू करती क्या है, तूझे आता क्या है?”

इस दौरान अंकिता पलटकर जवाब देती है कि, “तुझे क्या आता है गधा कहीं का।” वहीं विक्की जैन कहते हैं कि, “तू यही कर यही आता है तुझे।” जिस पर अंकिता कहती है कि, “तेरको क्या आता है। ईगो दिखाना। तू चल यहां से निकल। बस यही है तेरी असलियत। जलकुकड़ा।” जैसे ही दर्शकों को ये प्रोमो देखने को मिला तो फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “कितनी बार सुन चुके हैं यही है तेरी असलियत।” तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, “अंकिता लोखंडे इससे अच्छा डिजर्व करती हैं।”

सुशांत की मौत से टूट गई थीं अंकिता
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अंकिता लोखंडे टीवी दुनिया की एक पॉप्युलर एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट टीवी शोज में काम किया है। इससे पहले अंकिता का अफेयर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ था। हालांकि बाद में इनका रिश्ता टूट गया। इसी बीच सुशांत इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता की नजदीकी विक्की जैन के साथ बढ़ी थी और इसके बाद इन दोनों ने शादी रचा ली।

बता दे अंकिता से शादी रचाने के बाद ही विक्की जैन लाइमलाइट में आए थे। फिलहाल विक्की और अंकिता के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इनका रिश्ता कितना टिक पाता है?

ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande: जब Sushant Singh Rajput के इंटिमेट सीन देखकर भड़क गई थी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, घर जाकर फूट फूटकर रोई थी

Latest Posts

spot_img

you may like