Ankita Lokhande को Manikarnika के बाद बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस ने बताई वजह

अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अब अंकिता को फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी

TV Actress Ankita Lokhande: टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से डेब्यू करने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) कई टीवी शोज में काम कर चुकी है। साथ में उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए है। पवित्र रिश्ता ने अंकिता को रातोंरात स्टार बना दिया। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे थे। अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद उन्हें एक ही फिल्म में देखा गया। लेकिन अब उन्हें हिंदी फिल्मों के ऑफर न मिलने पर कुछ खुलासे किए है।

पवित्र रिश्ता ने अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस सीरियल में उनकी जोड़ी सुशांत के साथ बनी थी।सुशांत ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया। इसके कुछ समय बाद अंकिता ने भी बॉलीवुड में कदम रखा। अंकिता लोखंडे ने हाल ही में खुलासा किया है कि बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका के बाद उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई। बता दें कि अंकिता ने मणिकर्णिका में ‘झलकारीबाई’ का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म की तरह किसी और फिल्म का ऑफर नहीं मिल रहा है।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि, ‘उनका कोई गॉडफादर नहीं है। वह प्रतिभाशाली है, लेकिन आप में ना कहने की हिम्मत होनी चाहिए। यह मार्केट काफी अलग है। जैसा कि लोग कहते हैं कि उन्हें अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे है, मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मेरे पास कोई ऑफर नहीं आ रहा है, जिसे मैं मना कर दूं और मैं काम मांगने नहीं जा सकती। मणिकर्णिका के बाद अंकिता टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आई थी।

अंकिता लोखंडे ने कई म्यूजिक वीडियो में भी का किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस कई बार अपने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है। अंकिता पति विक्की जैन के साथ भी ट्रेंडिंग वीडियो शेयर करती है।

अंकिता लोखंडे जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ वीर सावरकर की बायोपिक ‘स्वतंत्र वीर सावरकार’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे इस फिल्म का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना बहुत पसंद आया। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे है।

ये भी पढ़े: Sonam Kapoor ने बेटे के साथ साझा की प्यारी तस्वीरें, दादी नानी की तरह बेटे को सुना रही हैं कहानियां

Latest Posts

spot_img

you may like