Ankita Lokhande और Vicky Jain ने जीता Smart Jodi का खिताब

Smart Jodi Winner: स्टार प्लस पर इन दिनों रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) खूब सुर्खियां बटोर रही है । इस शो में कई सेलिब्रिटीज कपल ने हिस्सा लिया था और अपने प्यार को एक दूसरे के लिए प्रूफ कर रहे थे । इस शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके हस्बैंड विक्की जैन (Vicky Jain) भी नजर आ रहे हैं । वही अब आपको बता दे कि स्टार प्लस का शो स्मार्ट जोड़ी के विनर का नाम सामने आ चुका है। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने स्मार्ट जोड़ी की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है ।

स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) शो को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। यह शो देखने में काफी मजेदार है। आपको बता दें कि इस शो में टॉप 3 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके हस्बैंड विक्की जैन(Vicky Jain) , बलराज स्याल और उनकी वाइफ दीप्ति तुली और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी वाइफ नेहा स्वामी थे । यह तीनों भी कपल काफी मजबूत दावेदार थे। इन तीनों ही कपल में बराबर की टक्कर देखने को मिली । तो वही दोनों कपल को मात देते हुए टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने स्मार्ट जोड़ी के ट्रॉफी अपने नाम कर ली है । इसके अलावा उन्हें इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए मिले हैं।

आपको बता दें कि स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) के रनर अप रहे है बलराज स्याल- दीप्ति तुली, और तीसरे नंबर पर अर्जुन बिजलानी और नेहा आए हैं। आपको बता दें कि इस शो में एक्टर्स को उनके पार्टनर के साथ दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया । बता दें कि स्मार्ट जोड़ी शो में शुरू में 10 सेलिब्रिटीज जोड़ें नजर आए थे, और फिर धीरे-धीरे करके हर हफ्ते कई कपल निकलते गए। शो में इन कपल्स को अलग-अलग टास्क दिया जाता था जोकि उन्हें अपने पति या पत्नी के साथ करना होता था। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ साझेदारी को देखकर दर्शक काफी इंप्रेस होते थे। तो वहीं इस शो के दौरान इन सेलिब्रिटीज कपल्स के लाइफ से जुड़ी कई किस्से और बातें भी सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें : दर्शकों पर चला बाबा निराला का जादू, Aashram 3 को देख Bobby Deol और Prakash Jha की हुई जमकर तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like