Anju Mahendroo ने Rajesh Khanna की 11वीं डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें किया याद,  राजेश खन्ना के बुरे वक्त में साथ में रही थी अंजू

Anju Mahendroo remembers Rajesh Khanna on his 11th death anniversary: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 11वीं डेथ एनिवर्सरी है। राजेश खन्ना ने आज है कि दिन 18 जुलाई 2012 को इस दुनिया अलविदा को कह दिया था। राजेश खन्ना की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू ने उन्हें याद किया है। अंजू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राजेश खन्ना की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’11 साल।’’ अंजू के इस ट्विट पर कई फैंस भी दिवंगत राजेश खन्ना को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। 

बता दें कि, राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू सात साल तक रिलेशनशिप में रहे। राजेश जब सुपरस्टार बन गए, तो उन्होंने अंजू महेंद्रू को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। इसी को लेकर दोनों में अनबन हो गई और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद अंजू और राजेश खन्ना ने एक-दूसरे से लगभग 17 साल तक बात नहीं की। हालांकि, अंजू, राजेश बुरे वक्त में उनके साथ रही। 

राजेश खन्ना के दोहांत के बाद महेश भट्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के संबंधों के बारे में बताया था। महेश ने उस वक्त कहा था कि, ‘’राजेश के देहांत से अंजू को भी काफी दुख पहुंचा है। अंजू ने राजेश के आखिरी वक्त में उनके साथ थी। वे उनकी मेडिकल जरूरतों का ख्याल रखती थीं और यहां तक ​​कि उनके साथ अस्पताल भी जाती थीं।’’  महेश ने यह भी कहा था कि, ‘’अंजू ने राजेश की खन्ना के निधन दौरान उनके हाथ में हाथ डाले हुए, जिससे अंजू को काफी शांति मिली थी।’’

इसके अलावा अंजू, राजेश की काफी देखभाल करती थीं, वे उनके भोजन का भी ध्यान रखती थीं। जब राजेश का दोहांत हुआ था, तो सबसे ज्यादा दुख अंजू को ही हुआ था। राजेश का पहला प्यार अंजू महेंद्रू ही थी, अंजू उनके सबसे करीब थी। अंजू भी राजेश को काफी ज्यादा प्यार करती थी। अंजू ने एक मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुपरस्टार राजेश को नहीं बल्कि जतिन को प्यार किया था। 

ये भी पढ़ें: Jolly LLB 3 के बाद अब Arshad Warsi, Akshay Kumar की इस फिल्म के थ्रीक्वल में भी नजर आयेंगे, अरशद बोले इस फिल्म का क्लाईमैक्स काफी मजेदार है

Latest Posts

spot_img

you may like