The Kerala Story के सपोर्ट में उतरी भोजपुरी एक्ट्रेस Anjana Singh, Mamata को दी फिल्म देखने की सलाह, तो हुई ट्रोल्स का शिकार

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी द केरला स्टोरी फिल्म देख ली है। इस बार की जानकारी अंंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है

Anjana Singh’s Big Advice To Mamata Banerjee: सुदीप्तों सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म द केरला स्टोरी के कारोबार का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के कलेक्शन ने अब 100 करोड़ के आंकड़े के करीब ला दिया है। इस फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी द केरला स्टोरी फिल्म देख ली है। इस बार की जानकारी अंंजना सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए दी है। अंजना सिंह ने लोगों से ये फिल्म देखने की अपील की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सच्चाई मालुम हो सके।

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर द केरल स्टोरी का एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि द केरल स्टोरी फिल्म कितना कमाएगी ये मायने नहीं रखता। कितनी लड़कियों को ये जगाएगी ये मायने रखता है। मैंने देखी, आपने देखी क्या। अंजना सिंह की ये दो लाइने आपने आप में काफी कुछ कह देती हैं। इसका मतलब बहुत बड़ा है। अंजना सिंह अपने इस पोस्ट के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के ट्रोल्स का शिकार भी हो गई हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि इस पोस्ट के बाद तुम्हे अनफॉलो कर रहा हूं। एक दूसरे ने लिखा है कि मैम जाग गई हो तो महिला पहलवानों का समर्थन कीजिए फिर। एक दूसरे ने लिखा है कि ये पूरी की पूरी फेक स्टोरी है। यह एक प्रोपेगंडा है।एक ने लिखा है कि सीधे सीधे बोलो ना कि बीजेपी ज्वाइन करना है। एक दूसरे ने लिखा है कि भोजपुरी जनता पार्टी ने लगता है काम पर लगा दिया है सभी फ्लाॉप एक्ट्रेस को ध्रुव राठी की स्टोरी देखिए केरल स्टोरी पर फैक्ट्स के साथ।

अंजना ने एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा कि लोगों को अपने अपने बच्चों को धर्म के बारे में बहुत विस्तार से सिखाना चाहिए ताकि वो किसी भी स्थिति में भटकें ना। जो हिंदू लड़कियां अपने रास्ते से भटकी हैं। उन्हे अपने धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं थी। अंजना ये भी कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे किस तरह से लेते हैं। लगे हाथ एक्ट्रेस ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ये फिल्म देखने की सलाह भी दे डाली।

ये भी पढ़ें:

Latest Posts

spot_img

you may like