कंफर्म: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप आने के बाद Anita Raj होंगी इस सीरियल का हिस्सा

Anita Raj to join Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस अनीता राज जोकि पिछले दो-तीन सालों में ‘छोटी सरदारनी’, ‘परिणीति’ और ‘सावी की सवारी’ जैसे हिट सीरियलों में नजर आई हैं, वे अब स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आयेंगी। इस सीरियल में अब एक बड़ा लीप आने वाला है। लीप के बाद अब वर्तमान कास्ट के साथ कुछ नए एक्टर्स नजर आयेंगे, जिससे सीरियल में नए एक्टर्स के किरदारों को आगे बढ़ाया जायेगा। इस सीरियल के प्रोड्यूसर रंजन शाही लीप के बाद अब एक दमदार नई स्टारकास्ट को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। नई स्टारकास्ट के इसी क्रम में अब रंजन शाही ने बॉलीवुड की वर्सेटाइल की एक्ट्रेस अनीता राजा को अप्रोच किया गया है। 

प्रोड्यूसर रंजन शाही ने इस बात की जानकारी ईटाइम्स को देते हुए कहा कि, “हां, यह सच है कि अनीता राज को फाइनल कर लिया गया है। वे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए सीजन में अहम भूमिका निभाएंगी।’’ हालांकि, रंजन शाही ने अनीता राज के अलावा बाकी के नए एक्टर्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

बात करें, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि तो इस सीरियल में इस समय प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड रोल निभा रहे हैं। इन दोनों की रोमेंटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसके बावजूद इस सीरियल में लीप लाया जा रहा है। हालांकि, सीरियल में लीप लाने का कारण अभी तक नहीं बताया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो सीरियल की टीआरपी पर कुछ असर पड़ा है, इसी कारण से सीरियल में लीप लाया जा रहा है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्सर चार-पांच साल लीप आता है और नई स्टारकास्ट के साथ सीरियल को आगे बढ़ाया जाता है, इसी कारण से अब एक बार फिर से सीरियल में लीप लाया जा रहा है, ताकि एक नई स्टारकास्ट के साथ सीरियल को आगे बढ़ाया जाए। हालांकि, अभी तक नए लीड एक्टर्स को लेकर किसी प्रकार की भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

ये भी पढ़ें: Deepshikha Nagpal को अपनी दो शादियां टूटने के बाद भी प्यार पर है भरोसा, बोलीं मैं जिंदगी भर सिंगल नहीं रहूंगी, जल्द ही फिर से प्यार में पडूंगी 

Latest Posts

spot_img

you may like