Anil Sharma ने बताया Gadar 2 कितने बजट में बनी और Sunny Deol ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली, बोले आजकल तो हीरो  200 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं?

Anil Sharma tells budget of Gadar 2: फिल्म गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अनिल को यकीन है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इसी बीच अनिल शर्मा ने इस फिल्म के बजट और फिल्म के हीरो सनी देओल की फीस के बारे में बताया है। अनिल ने हमें हाल ही में दिए एक विशेष इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। 

अनिल शर्मा ने फिल्म के बजट के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैं चाहंगा कि स्टूडियो इन मामलों पर कमेंट करे, लेकिन गदर 2, 75 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये के बीच में नहीं बनीं है। यह एक उचित बजट था।’’ इसके अलावा अनिल शर्मा ने फिल्म के हीरो सनी देओल ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली, इसके बारे में तो नहीं बताया, लेकिन यह जरूर बताया कि सनी ने फिल्म के लिए अपनी फीस में थोड़ी कटौती की थी। अनिल ने कहा कि, ‘’हमने वास्तव में हर किसी की फीस को कंट्रोल  करने का प्रयास किया। सनी की फीस ठीक-ठाक है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फीस से काफी समझौता किया। इन दिनों, हीरो और निर्देशक इतनी अधिक फीस लेते हैं, बजट बढ़कर 600 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है, और कभी-कभी हीरो 150 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।’’

इसके अलावा अनिल बताया कि इंडियन आर्मी ने भी फिल्म की शूटिंग में काफी मदद की है। अनिल ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, “हमने प्रोडक्शन पर खर्च करने का फैसला किया। इंडियन आर्मी ने हमारा बहुत समर्थन किया, उन्होंने हमें टैंक, लोकेशन, सैनिक दिए। मैं सेना का बहुत आभारी हूं। हमने यूपी में शूटिंग की, हमें वहां के मंत्रालय से बहुत मदद मिली… हम मुख्य सड़कों को अवरुद्ध करते थे, हमने असली पुलों को उड़ा दिया।’’

बता दें कि, फिल्म गदर 2 बस अब दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol  की Gadar 2 में Anil Sharma ने एक्शन के लिए  VFX का इस्तेमाल क्यों नहीं किया, बोले असली एक्शन का मजा ही कुछ और है

Latest Posts

spot_img

you may like