Anil Kapoor made fun of these two junior actors in 90s: अनिल कपूर जोकि 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके हैं और अभी भी इस फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से जगह बनाए हुए हैं। अनिल जब 90 के दशक में अपने शिखर पर थे, तब उन्हें दो एक्टर्स से काफी परेशानी होती थी और इन दो एक्टर्स का वे कई बार मजाक भी उड़ा चुके। यह दोनों एक्टर्स थे-अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी। अक्षय और सुनील ने 90 के दशक में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
अक्षय और सुनील ने 90s के शुरुआती सालों में बॉलीवुड में अपना जगह बना ली थी। लेकिन अनिल ने न्यूकमर्स का कई बार मजाक उड़ाया था। जब सुनील ने साल 1992 में आई फिल्म बलवान से अपना डेब्यू करने वाले थे, तो एक दिन अनिल ने इस फिल्म के पोस्टर को देखकर सुनील के सामने कहा था कि आजकल कोई भी हीरो बनने चला आता है। सुनील ने अनिल से उस वक्त कुछ नहीं कहा। लेकिन जब सुनील की फिल्म बलवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो कमाल हो गया। यह फिल्म हिट रही थी और बॉलीवुड को एक नया एक्शन स्टार मिला था।
इसके बाद सुनील स्टार बन गए और वहीं दूसरी अक्षय कुमार भी फिल्म खिलाड़ी से स्टार बन गए थे। जब सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने साथ में फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी अनिल कपूर ने इन दोनों एक्टर्स पर एक विवादित बयान दिया था। अनिल ने कहा था कि, क्या फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय को सनी देओल और जैकी श्रॉफ जैसे अभिनेता इस फिल्म के लिए नहीं मिले, जो वो दो नए नॉन-एक्टर्स को लेकर यह फिल्म बना रहे हैं, जिन्हें ठीक से एक्टिंग भी नहीं करनी आती। जब यह बात सुनील और अक्षय को पता चली, तो अक्षय ने तो इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन सुनील काफी गुस्से में थे और एक दिन जब वे अनिल कपूर से मिले, तो उन्होंने अनिल से कहा कि- तुम्हारा प्रॉब्लम क्या है? हालांकि, बाद में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी सुपरस्टार बन गए और इन दोनों अनिल कपूर को पीछे छोड़ दिया।

