जब इस विलेन के साथ अनिल कपूर की हुई थी हाथापाई, शूटिंग करते-करते सच में एक दूसरे को मारने लगे थे!

फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर एक दूसरे से नाराज हो गए और यह नाराजगी इतनी ज्यादा हो गई थी कि उन्होंने एक दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया था।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई कहानियां और किस्से है जो पर्दे के पीछे काफी चर्चा में रहे। जहां पर्दे पर हम विलेन और हीरो को एक साथ देखते हैं तो वही पर्दे के पीछे उनकी एक अलग ही कहानी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म ‘राम लखन’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जब अनिल कपूर एक मशहूर विलेन से हाथापाई कर बैठे थे। इन दोनों की लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सेट वालों ने इन्हें छुड़ाया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

राम लखन के सेट पर हुआ था हंगामा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और खूंखार विलेन के रूप में मशहूर हुए गुलशन ग्रोवर के बारे में। उन दिनों गुलशन ग्रोवर हर दूसरी फिल्मों में नजर आते हैं और विलेन के किरदार से अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं। इसी बीच उन्होंने अनिल कपूर के साथ ‘राम लखन’ में भी काम किया। दोनों के बीच कई एक्शन सीन फिल्माए गए थे। इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर एक दूसरे से नाराज हो गए और यह नाराजगी इतनी ज्यादा हो गई थी कि उन्होंने एक दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया था।

अब फिल्म में कई एक्शन सींस भी थे जिन्हें गुलशन ग्रोवर और अनिल कपूर के साथ फिल्माया गया, लेकिन कहा जाता है कि एक सीन की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और गुलशन ग्रोवर सच में लड़ाई करने लगे थे। दोनों एक दूसरे को इतना मारने लगे थी कि अन्य लोगों को इन्हें अलग करना पड़ा।

एक दूसरे में हो गयी थी दुश्मनी?
रिपोर्ट के माने तो इस दौरान फाइट सीन के समय अनिल कपूर के हाथ से गुलशन ग्रोवर की आंख पर गहरी चोट लग जाती है जिसके बाद गुलशन ग्रोवर काफी गुस्सा हो जाते हैं और फिर दोनों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। कहा जाता है कि इसके बाद गुलशन और अनिल कपूर ने लंबे समय तक एक साथ काम नहीं किया। हालांकि वक्त के साथ यह नाराजगी खत्म हो गई।

ये भी पढ़ें: जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

Latest Posts

spot_img

you may like