Ananya Panday ने बताया कि कैसे वो और उनकी सहेलियां Suhana Khan और Shanaya Kapoor बचपन से एक्टिंग सीखती आ रही हैं?

Ananya Panday  her friends Suhana  Shanaya  learning acting since childhood: अनन्या पांडे जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। यह फिल्म दर्शकों काफी पसंद आ रही है, इसके अलावा अनन्या की एक्टिंग को लेकर भी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच अनन्या ने बताया कि वे और उनकी दो सहेलियां-सुहाना खान और शनाया कपूर जोकि बचपन से ही एक्ट्रेस बनाना चाहती थी, तो इसलिए इन तीनों ने बचपन से ही एक्टिंग पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। 

अनन्या पांडे ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया  है। अनन्या ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हम तीनों ने मिलकर अभिनेत्री बनने का सपना संजोया। हम एक साथ अभिनय के खेल खेलते थे, मिमिक्री करते थे। हमारे पास अभी भी कई वीडियो हैं, जिसमें कि सुहाना ने मां की भूमिका निभाई थी और शनाया और वे बेटियां बनती थीं। सुहाना उन पर चिल्लाती थी क्योंकि वह छोटी थी। मेरे पास ऐसी कई वीडियोज रखी हुई हैं।’’

इसके अलावा अनन्या ने शनाया और सुहाना के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’हमलोगों के  पास बहुत सारी यादें हैं और हम सभी विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। हमारी ज्यादातर बातचीत अब काम और हर कोई क्या कर रहा है, के इर्द-गिर्द घूमती है। हम लोग अब अपना ड्रीम जी रहे हैं।’’

अनन्या की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की बात करें, तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने पिछले चार दिनों में कुल 40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस हफ्ते के अंत तक यह फिल्म 100 करोड़ रुपए कमा सकती है। इस फिल्म की सफलात से अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना दोनों ही काफी खुश हैं। अनन्या  के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे अब ‘खो गए हम कहां’ और ‘कंट्रोल’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। 

ये भी पढ़ें: Naseeruddin Shah ने बताया कि Ratna Pathak के साथ शादी करने पर उनकी मां ने रत्ना के धर्म परिवर्तन को लेकर क्या कहा था?

Latest Posts

spot_img

you may like