Anant Ambani और Radhika की शाही शादी में पहुंचे कई हॉलीवुड सेलेब्स, Kim Kardashian सहित कई विदेशी मेहमानों ने बढ़ाई रौनक

जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को करीब 3 बजे के आसपास अनंत अंबानी की बारात जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी और रात करीब 9.30 बजे शादी का मुहुरत है

Anant Ambani & Radhika Merchant Wedding Ceremony: देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आजकल खूब चर्चा में हैं। अनंत अंबानी की शादी की रस्मे कई महीनों से चल रही हैं और अब ये अपने अंतिम पड़ाव तक आ पहुंचा है। आज यानि 12 जुलाई को अनंत अंबानी और हीरा व्यापारी की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को करीब 3 बजे के आसपास अनंत अंबानी की बारात जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी और रात करीब 9.30 बजे शादी का मुहुरत है।

जानकारी के मुताबिक इस शाही शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार ने कई देशी विदेशी मेहमानों को न्योता भेजा है और अब शादी में शामिल होने के लिए देशी व विदेशी मेहमानों का पहुंचा शुरू हो गया है। विदेशी मेहमानों की बात करें, तो मशहूर हॉलीवुड सेलेब्स किम कर्दाशियन अपनी बहन ख्लोए कर्दाशियन के साथ मुंबई शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपडेट भी किया है। किम कर्दाशियन व उनकी बहन का ताज होटल में ग्रैंड वेलकम किया गया। दोनों बहनों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और पैपराजी इन्हे लेकर ज्यादा अटेंशन में हैं।

किम के अलावा माइक टायसन, जॉन सिना,टोनी ब्लेयर,हिलेरी क्लिंटन के अलावा इस शाही शादी में कई और विदेशी मेहमानों के शिरकत करने संभावना है। इसके अलावा देश के करीब करीब सभी मंत्रियों व नेताओं को इस शादी में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शादी में शिरकत करने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़े: Money Hai Toh Honey Hai के मशहूर गाने Rangeeli Raat की शूटिंग करते हुए Govinda, Manoj Bajpayee, Celina व Hansika Motwani

Latest Posts

spot_img

you may like