Salman Khan को अगर अपना लुक अच्छा नहीं लगेगा तो वे शूटिंग नहीं करेंगे और Govinda हमेशा ही सेट पर लेट आते थे: Anand Balraj

Anand Balraj on Salman Khan and Govinda: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आनंद बलराज जिन्होंने गोविंदा और सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है, उन्होंने इन दोनों ने अभिनेताओं को लेकर कई बाते बताई हैं। आनंद का कहना है कि यह दोनों एक्टर फिल्म सेट पर भले ही लेट आते हो, लेकिन उसकी वजह से काम पर कभी कोई असर नहीं पड़ता है। यह दोनों ही अपने काम को जल्दी से निपटा लेते है। 

आनंद बलराज ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में इन दोनों एक्टर्स पर अपने विचार साझा  किए हैं। आनंद ने गोविंदा पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’चाहे सलमान खान हों या गोविंदा, शाम 4 बजे पहुंचे। या शाम 5 बजे, वे अपना काम खत्म करके चले जाते थे। गोविंदा अक्सर देर से आते थे, लेकिन जब आप सबके चहेते हो जाते हो, तो इतने नखरे हो ही जाते हैं।’’

सलमान खान के साथ प्रेम रतन धन पायो में अपना काम करने का अनुभव बताते हुे आनंद ने कहा कि, ‘’जब सलमान खान प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे, तब मैं सेट पर था और वे रात में सेट लगाते थे। जो सीन्स सुबह फिल्माए जाने थे, वे भी रात में घर के अंदर ही फिल्माए गए। और उन्हें  रात में काम करना बहुत ही पसंद है। शूटिंग के बाद, लगभग 1:30 या 2 बजे जब हम पूछते थे, ‘क्या हम जा सकते हैं,’ तो वह कहते थे, ‘एक ड्रिंक ले लो।’ वह 3:30 बजे तक कैमरामैन और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते रहते है।’’

इसके अलावा आनंद ने कहा कि, ‘’अगर सलमान खान को शूटिंग के दौरान अपना लुक अच्छा नहीं लगता है, तो वे फिल्म की शूटिंग नहीं करते है। वे अगले दिन आयेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग करेंगे। लेकिन इन सब चीजों से वे कभी भी अपने काम और फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ने देते है। वे एक प्रोफेशनल, तो अपने काम को अच्छे ढंग से कर देते है।’’

ये भी पढ़ें: Anil Kapoor की Woh Saat Din के 40 साल: इस फिल्म का नायक बॉलीवुड के बाकी नायकों से बहुत अलग था, फिल्म ने बताया कि भारतीय सभ्यता के हिसाब से सच्चा प्रेम क्या होता है?

Latest Posts

spot_img

you may like