लॉकडाउन के बाद आम्रपाली दुबे की हुई सेट पर धमाकेदार वापसी

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भर में लम्बे समय तक लॉक डाउन लगा दिया गया था, जिस कारण सबका काम रुक गया था। पर अब सरकार ने देश में अनलॉक की इज़ाज़त दे दी है और लोग अपने काम को लौटने लगे हैं। ऐसे में भोजपुरी की यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे ने सेट पर धमाकेदार वापसी कर ली है। आम्रपाली अपनी आने वाली फिल्म ‘ताज महल’ के सेट पर पहुंची जहां उन्‍होंने कई शानदार शॉट्स दिये। उनके साथ फिल्‍म के लीड एक्‍टर अमरीश सिंह भी नजर आये। ‘राज महल’ की शूटिंग कोरोना काल में लॉक डाउन के साथ रूक गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्‍म के सेट पर रौनक लौट आयी है। आम्रपाली ने कहा की उन्हें उम्मीद है की जल्द ही सिनेमा हॉल खुलेंगे और दर्शन उनकी फिल्म देख पाएंगे।

Latest Posts

spot_img

you may like