कभी Amitabh-Salman संग शेयर की स्क्रीन, अब काम के लिए भटक रहा ये दिग्गज Actor, बोले-कोई भी काम कर लूंगा…

नासिर खान लीजेंडरी एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं। नासिर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के टीवी शो 'आशीर्वाद' से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों का हिस्सा बने।

एक्टिंग की दुनिया से जुड़े कलाकारों के लिए हमेशा सफलता की राह पर चलना आसान नहीं। ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एकदम से सफलता हासिल कर ली, लेकिन बाद में फिर ये पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए। इतना ही नहीं बल्कि कई कलाकार तो अब गुमनामी की जिंदगी में भी जीने लगे हैं। इन सबके बीच एक हिंदी सिनेमा के बड़े अभिनेता जिन्हें काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्होंने भी हाथ जोड़कर लोगों से काम मांगने की गुजारिश की। एक्टर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अमिताभ संग कर चुके काम
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नासिर खान के बारे में। जी हां.. नासिर खान अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, हालांकि वो बात अलग है कि अभिनेता ने हमेशा साइड किरदार निभाए हैं। वह मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागबान’ में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के बेटे के किरदार में नजर आए थे। लेकिन आज उनका एक ऐसा वक्त आ गया है कि वह काम के लिए तरस गए हैं और लोगों से उन्होंने काम मांगने की गुजारिश की है।

एक्टर ने हाथ जोड़कर की गुजारिश
उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि, “मेरा नाम नासिर खान है मेरी हाइट 5 फुट 9 इंच है। मेरी उम्र 55 साल है। मैं सभी कास्टिंग डायरेक्टर और उनके असिस्टेंट से कहना चाहता हूं कि मैं बहुत सारी एक फिल्म टीवी शो वेब सीरीज और कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। आपने मुझे देखा होगा। अगर आप लोग समझते हैं कि, मैं काबिल और लायक एक्टर हूं तो प्लीज मुझे कॉल या मैसेज करें, मैं आप सबके साथ काम करना चाहूंगा।”

एक्टर ने आगे कहा कि, “अब मुझे ऑडिशन देने की ताकत और हिम्मत नहीं रही और ना ही मैं अब ऑडिशन दे सकता हूं। यह साबित करने के लिए कि मैं उसे किरदार को निभाने के काबिल हूं। आपको लगता है कि मैं किसी भी लायक हूं तो प्लीज मुझे कॉल करिए, मैं आपके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।”

कौन हैं नासिर खान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नासिर खान लीजेंडरी एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे हैं। नासिर खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के टीवी शो ‘आशीर्वाद’ से की थी। इसके बाद उन्होंने डबिंग आर्टिस्ट और एंकर के तौर पर अपना नाम कमाया। इसी बीच उन्होंने अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागवान’ में भी काम किया था।

इसके बाद वह अमेरिका चले गए और वहां पर एक कंपनी में काम करने लगे, लेकिन साल 2016 में उन्होंने वापस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उन्होंने 2022 में एक टीवी शो में काम किया, लेकिन यहां पर उन्हें काम पसंद नहीं आया और वह दोबारा बेरोजगार हो गए। इसके बाद से ही अभिनेता को किसी प्रकार का काम नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर काम देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: ‘फेक डेथ’ पर ट्रोल होने के बाद पहली बार बोली Poonam, कहा- मेरा पब्लिसिटी का इरादा नहीं था, लेकिन मेरी मां ने..

Latest Posts

spot_img

you may like