Chandrayan 3 की कामयाबी के लिए पूरा देश कर रहा है दुआ, सदी के महानायक Amitabh Bachchan ने भी खास अंदाज़ में दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने अपनी शुभकामनाएं इसरों व देश के वैज्ञानिकों को दी है। जो इस दिशा में दिन रात काम कर रहे हैं ताकि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर कराई जा सके

Amitabh Bachchan Wishes For Chandrayaan 3: भारत के लिए आज की शाम काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है। देश का चंद्रयान मिशन आज शाम अपनी कामयाबी की नई इबारत लिखेगा। इसके लिए पूरे देश दुआ कर रहा है कि आज शाम चंद्रयान 3 अपने मिशन में कामयाब हो जाए, ताकि भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो सके, जिन्होने चांद मिशन के मामले में कामयाबी हासिल की है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी इसे लेकर काफी एक्साइडेट हैं और अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने अपनी शुभकामनाएं इसरों व देश के वैज्ञानिकों को दी है। जो इस दिशा में दिन रात काम कर रहे हैं ताकि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर कराई जा सके।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि शाम को जब हमारा चांद निकलेगा, तो हमारे देश की मिट्टी की छाप होगी। हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा के घर, यानि की चंद्रमा पर पहुंचेगा। उन्होने आगे लिखा है कि हमारे बचपन का चांद,हमारे त्योहारों का चांद,हमारी कहानियों का चांद, अपने देश की पहुंच में होगा। ये उपलब्धि हमारे देश के हर नागरिकों के लिए एक नये चैलेंज की तरह होगी। जिसे बरकरार रखना। हमारी जिम्मेदारी होगी।

अमिताभ बच्चन के अलावा करीना कपूर,आर माधवन ने भी अपनी बेस्ट शुभकामनाएं वैज्ञानिकों और इसरो के दी है। करीना कपूर ने कहा कि ये हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। करीना ने आगे कहा कि वो अपने पूरे परिवार के साथ इस पल का आनंद लेंगी। आर माधवन तो इतने एक्साइटेड हैं कि उन्होने अग्रिम बधाई भी दे दी है।

ये भी पढ़े: Dharmendra के साथ लिप-लॉक कर फिर से चर्चा में आई Shabana Azmi से ऑन लाइन ठगी की कोशिश, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Latest Posts

spot_img

you may like