Amitabh Bachchan ने साझा की अपनी एक अनदेखी तस्वीर, बोले लोग मुझे ‘ऊंट’ बुलाया करते थे

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जोकि अपने विटी ह्यूमर के लिए जाने जाते है, उन्होंने ने अपनी एक बहुत पुरानी अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने ने तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि जब वे फिल्मों में आए थे, तो लोग उन्हें ऊंट कहकर बुलाया करते थे। अमिताभ ने बताया कि लेकिन थोड़े दिन बाद लोगों ने उन्हें इस शब्द बुलाना बंद कर दिया था। 

अमिताभ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए पूरा वाक्या बताया है। अभिनेता ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’साल 1969 में जब मैं फ़िल्मों से जुड़ने आया तो सब मुझे ‘ऊँट’ कहकर बुलाते थे! .. इसलिए मैंने सोचा कि मैं इसे सही ठहराऊंगा और एक दिन ऊंट पर चढ़ूंगा। यह मेरी दूसरी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ की तस्वीर है….लोकेशन पोचीना, जैसलमेर से मीलों दूर रेगिस्तान में।

अब सौभाग्य से वे लोग मुझे  ऊंट नहीं बुलाते क्योंकि इस शब्द को अब दूसरे लोगों ने अपने ऊपर ले लिया है।’’

इस तस्वीर पर फैंस भी काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हरियाणा के गांवों में लोग आपको लंबू कहकर बुलाया करते थे। बोलते थे कि लंबू की फिल्म देखी कल, बड़ा मजा आया। लव यू सर।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, सर अब काफी ऊंचाई पर पहुंच गए हो। अब ऊंट और ना ही आपकी लंबाई मैटर करती है। आप भारत के शहंशाह, लेंजेड और गर्व हो।’’

बता दें कि, बिग बी द्वारा साझा की गई यह तस्वीर साल 1971 में आई फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ के सेट की है। इस तस्वीर में अमिताभ एक ऊंट पर बैठे हुए नजर आ रहे है। ‘रेश्मा और शेरा’ में अमिताभ ने एक अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को सुनील दत्त द्वारा ही निर्देशित किया गया था। इस फिल्म ने 19वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में  तीन पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म में वहीदा रहमान को बेहतरीन अभिनय के लिए  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो अमिताभ आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए थे। वे ‘गणपत’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘बटरफ्लाई’ में अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Awara Paagal Deewana 2 में नजर आयेंगे ये अभिनेता, नहीं बनेगी  Hera Pheri 3

Latest Posts

spot_img

you may like