Amitabh Bachchan Tells Father Harivansh Bachchan Translated This Hindu Text: बॉलीवुड की बिग बी अमिताम बच्चन जिनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक जाने-माने कवि और हिंदी साहित्यकार थे। हरिवंश राय बच्चन ने एक से एक बढ़कर कविताएं और कहानियां लिखी थी। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने हिंदू धर्म का पवित्र का ग्रंथ भगवतगीता का भी अनुवाद किया था।
अमिताभ बच्चन ने इस बात का खुलासा हाल ही में क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-15’ में किया। ‘कौन बनेगा करोड़पति-15’ के 16वें एपिसोड में भगवतगीता से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया था। इसी प्रश्न के बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने भगवतगीता का अनुवाद किया है। अमिताभ बच्चन ने इसके बारे में हॉट सीट पर बैठी हुए कंटेस्टेंट को बताते हुए कहा कि, ‘’आपको बता दूं कि मेरे पिता जी ने भगवतगीता का अनुवाद किया है। उन्होंने इस ग्रंथ को अवधि में लिखा है, जिसमें तुलसीदास जी ने रामचरितमानस लिखी थी। क्योंकि भगवतगीता को संस्कृत में लिखा गया था तो ऐसे में साधारण व्यक्ति के लिए इसे पढ़ना कठिन था। तो हमारे पिता जी ने सोचा कि क्यों ना इस ग्रंथ का सरल भाषा में अनुवाद किया जाए। उनके द्वारा अनुवादित उस किताब को ‘जन गीता’ कहते हैं। यदि आपको कभी भी समय मिले तो उसे जरूर पढ़िएगा।’’
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। अमिताभ अब कुछ बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन दो पैन इंडिया और एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं। अमिताभ साउथ की पैन इंडिया फिल्में- ‘कल्कि 2898 एडी’ और रजनीकांत की थलाइवर 170 में नजर आयेंगे। इसके अलावा वे टाइगर श्रॉफ की फ्यूचर वाली फिल्म गणपत 1 में भी नजर आयेंगे। इन तीनों फिल्मों में अमिताभ एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।
ये भी पढ़ें: Imran Khan ने बताया अपना दुख बोले पुराने घाव जो अब भी दर्द देते हैं, लेकिन…

