Amitabh Bachchan को अपने स्टाडरम को लेकर हुई चिंता, बोले क्या फैंस हमेशा मेरे लिए खड़े रहेंगे?

Amitabh Bachchan on his stardom says this thing to fans: बॉलीवुड के मेगास्टार जोकि पिछले चार दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इन बीते सालों से जो फैनडम अमिताभ बच्चन को मिलता आ रहा है, वो शायद ही बॉलीवुड के इतिहास में किसी एक्टर को मिला हो। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के इसी पर एक सवाल क्या है। अमिताभ जिनके लाखों फैंस उनके घर जलसा के बाहर खड़े होकर उनके मिलने का इंतजार करते हैं, इसी पर अमिताभ एक प्रश्न किया है। 

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अपने स्टाडरम और अपने फैंस के प्यार पर लिखा कि, ‘’जल्दी से काम खत्म करके जलसा के गेट पर आना और जो रविवार को मुझसे मिलने आते हैं उनका अभिवादन करना।’’ अपने इसी ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा कि क्या फैंस इसी तरह से उन्हें हमेशा प्यार करेंगे। अमिताभ ने लिखा कि, क्या वो.. नहीं करेंगे..? जलसा के दरवाजे के समक्ष शाश्वत प्रश्न चिह्न..वह चैपलिन का सवाल… उनके लिए लाइफटाइम अचीवमेंट प्रेजेंटेशन के लिए अकादमी पुरस्कार में उपस्थिति, संयुक्त राज्य अमेरिका लौटने के बाद, एक प्रकार के निर्वासन से, एक कम्युनिस्ट का लेबल लगाया जाना, जो एक मिथ्या नाम था .. और जब वह वापस खड़े होते हैं तो पूछते हैं मंच लाना है और सजाना है..’क्या वे मेरे लिए ताली बजाएंगे..’?’’उसने आशंका में पूछा।’’

https://srbachchan.tumblr.com/ (अमिताब बच्चन का ब्लॉग)

अमिताभ ने अपने इस ब्लॉग में मशहूर कॉमेडियन और एक्टर चैपलिन का उदाहरण लेते हुए अपने फैंस पूछा कि क्या वे अमिताभ को हमेशा इसी तरह से प्यार करते रहेंगे। इस ब्लॉग से अमिताभ कहना चाह रहे है कि उन्हें डर है कि क्या फैंस हमेशा उनके लिए इसी तरह से खड़े रहेंगे। आपको बता दें कि, हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर आकर अपने फैंस से मिलते हैं। फैंस से मिलने का यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है। पुराने एक्टर्स में से अमिताभ बच्चन ही एक ऐसे एक्टर है जिनसे फैंस उनके घर के बाहर लाखों की तादद में मिले आते हैं और अमिताभ अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। 

ये भी पढ़ें: जब Sunny Deol ने असलियत में इस बात को लेकर गुंडों की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी

Latest Posts

spot_img

you may like