Amitabh Bachchan के साथ काम कर चुका ये एक्टर चोरी के आरोप में हुआ गिरफ्तार

मराठी फिल्म 'झुंड' में प्रियांशु क्षत्रिय ने अमिताभ बच्चन के साथ अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि नागपुर पुलिस की ओर से प्रियांशु क्षत्रिय को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Priyanshu Kshatriya Arrest: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मराठी फिल्म ‘झुंड’ (Jhund) में को-स्टार प्रियांशु क्षत्रिय भी नजर आए थे। बता दे 18 वर्षीय प्रियांशु क्षत्रिय (Priyanshu Kshatriya) को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चोरी के मामले को लेकर अमिताभ बच्चन के को स्टार प्रियांशु क्षत्रिय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और इन्वेस्टीगेशन के बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट भी कर लिया है।

आपको बता दे कि मराठी फिल्म ‘झुंड’ में प्रियांशु क्षत्रिय ने अमिताभ बच्चन के साथ अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि नागपुर पुलिस की ओर से प्रियांशु क्षत्रिय को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, नागपुर पुलिस के एक अधिकारी की ओर से ये सूचना दी गई है कि सूबे के मनकापुर इलाके के निवासी प्रदीप मंडावे के घर हाल ही में 5 लाख की नकदी और आभूषणों की चोरी हूईं है।

इंस्टाग्राम पोस्ट क्रेडिट: @instantbollywood

पुलिस के मुताबिक मनकापुर इलाके के रहने वाले दीप मंडावे (64) ने अपने घर से आभूषण और पांच लाख रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक नाबालिग संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसमें उस नाबालिग ने एक्टर प्रियांशु क्षत्रिय के नाम पर खुलासा किया और बताया कि इस चोरी में उनका भी हाथ है। ऐसे में बिना देरी किए हुए पुलिस ने प्रियांशु क्षत्रिय को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के सामने पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने 25 नवंबर तक प्रियांशु को पुलिस कस्टेडी में रहने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि चोरी का सारा सामान और नकदी बरामद की जा चुकी है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रियांशु क्षत्रिय को इससे पहले रेल यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। प्रियांशु फिल्म झुंड की टीम के साथ किचन कलाकर शो में नजर आए थे। इस दौरान प्रियांशु ने झुंड फिल्म की शूटिंग के दौरान के किस्से भी सुनाए। यह फिल्म सिनेमाघरों में इस साल के मार्च महीने में रिलीज़ हुई थी।

ये भी पढ़ें: 77 की उम्र ने Vikram Gokhale ने दुनिया को कहा अलविदा, पुणे में होगा अंतिम संस्कार

Latest Posts

spot_img

you may like