Amitabh Bachchan ने शादी की सालगिरह पर खास फोटो शेयर करते हुए फैंस को कहा शुक्रिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के सालगिरह के मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास फोटो

Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan Anniversary: साल 1973 में शादी के बंधन में बंधे महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे है। दोनों ने 49 सालो का सफर पूरा कर लिया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को शादी की सालगिरह के मौके पर ढेरो शुभकामना मिल रही है।

इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ”जया और मेरी, विवाह जयंती पे जो स्नेह और आदर प्रदान किया गया है उसके लिए हाथ जोड़ कर प्रणाम करता हूँ । धन्यवाद ! सब को उत्तर न दे पाएँगे, इस लिए यहाँ प्रतिक्रिया, प्रतिवचन, स्वीकार करें।” 

बिग बी एक तरह जहा अब भी फिल्मों में अभिनय कर रहे है वही जया बच्चन अपनी फैमिली लाइफ और राजनीति में व्यस्त है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पहली बार एक साथ 1970 में आयी फिल्म ‘बंशी और बिरजू’ में एक साथ नजर आये थे। इसके बाद भी दोनों ने एक साथ जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके,कभी ख़ुशी -कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मो में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को हमेशा ही काफी प्यार मिलता रहा है। 

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम इंडस्ट्री के पावर कपल के नाम में शामिल है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी फ़िल्मी रही है और शादी भी। फिल्म ‘गुड्डी’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया था, उसके बाद फिल्म ‘एक नजर’ भी दोनों ने साथ की। उसके बाद 3 जून 1973 को दोनों ने शादी कर ली। शादी में केवल खास मेहमान ही शामिल हुए थे। परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में यह शादी की गई थी। उसके बाद दोनों लंदन चले गए थे।

ये भी पढ़े: Aashram 3 में बाबा निराला के साथ इंटीमेट सीन पर Esha Gupta ने दिया बड़ा बयान, पढ़े पूरी खबर

Latest Posts

spot_img

you may like