82 साल के हुए सदी के महानायक Amitabh Bachchan, जानते हैं फिल्म Deewaar में दर्जी की एक गलती कैसे बन गई स्टाइल आइकॉन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं फिल्म दीवार में कैसे दर्जी की गलती बन गई थी अमिताभ बच्चन के लिए वरदान और बाद में बन गया स्टाइल

Amitabh Bachchan 82 Years Of Excellence In Cinema: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में फैन्स उनके मुंबई के बंगले जलसा के बाहर जमा होकर उनके एक दर्शन के लिए लालायित हैं और अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की शुभकामानाएं दे रहे हैं। बिग बी का हर फैन्स उनकी अलग अलग फिल्मों का लुक लेकर यहां पहुंचा है। कोई शहंशाह तो कोई कुली तो कोई और लुक लेकर यहां अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है। सदी के महानायक ऐसे में अपने फैन्स की उम्मीदों को पूरा करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं और सभी का धन्यवाद भी देते हैं। बिग बी के जन्मदिन पर आइए उनकी क्लासिक फिल्म दीवार से जुड़ा का रोचक तथ्य जानते हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शुरूआती दौर की फिल्में भले ही फ्लॉप हो गई थी। पर जंजीर की कामयाबी के बाद जब सदी के महानायक को कामयाबी मिलनी शुरू हुई तब उन्हे एक नया नाम मिला एंग्री यंग मैन। जंजीर शोले के बाद अमिताभ बच्चन की दीवार फिल्म भी अपने आप में हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे उम्दा क्रिएशन है। जो किसी कल्ट क्लासिक से कम नहीं है..इस फिल्म में यश चोपड़ा सबसे पहले राजेश खन्ना को लेना चाहते थे..पर लेखक सलीम जावेद ने ये फिल्म शत्रुघन सिन्हा को ध्यान में रखकर दीवार फिल्म लिखी थी। पर शत्रुघन सिन्हा के मना करने पर सलीम जावेद ने अमिताभ बच्चन की जबरदस्त पैरवी इस फिल्म के लिए की, तो यश चोपड़ा को दीवार के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट करना पड़ा।

अमिताभ बच्चन के आने के बाद इस फिल्म से नवीन निश्चल और वैजयंतीमाला भी बाहर हो गए, तब शशि कपूर और निरूपा रॉय को लिया गया फिल्म रिलीज हुई तो जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म का हर एक डायलॉग दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रहा था । तो वहीं अमिताभ बच्चन एंटी हीरो के रूप में सबसे सामने थे। जंजीर की अपनी छवि को इस फिल्म से और आगे बढाया। इस फिल्म अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक रूप अब भी सबसे जेहन में ताजा है, नीली डेनिम शर्ट, खाकी पैंट और कंधे पर रस्सी, याद आया आपको।

अमिताभ बच्चन का ये लुक उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था, पर अगर दीवार के उस शर्ट की बात करें जिसे अमिताभ ने पहना था। वो असल में दर्जी ने लंबा सिल दिया था। जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन ने शर्ट को नीचे से बांध लिया था। उस वक्त ऐसा करने का मकसद सिर्फ दर्जी की गलती को छुपाना था, पर बाद में यहीं ट्रेड मार्क बन गया..कुछ साल पहले बिग ने खुद ही इसका खुलासा किया था। दीवार इस साल 49 साल की हो गई। ऐसे में मन तो एक बार फिर से इस फिल्म को देखने का बनता है।

ये भी पढ़ें: Rani Mukerji को लेकर जब प्रोड्यूसर Salim Akhtar ने कर दी थी बड़ी भविष्यवाणी, स्कूल के दिनों में भी बोल दिया था भविष्य की…

Latest Posts

spot_img

you may like