Gadar 2 को लेकर Ameesha Patel ने किया अहम खुलासा

Gadar 2 Update : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2001 में आई फिल्म गदर के दूसरे पार्ट का दर्शक बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपनी फिल्म गदर 2 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग काफी जोरों शोरों में चल रही है। 

ऐसे में हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अमीषा पटेल ने गदर 2 (Gadar 2) को लेकर कहा कि, ‘ज्यादातर सीक्वल में एक जैसे किरदार नहीं होते हैं। सीक्वल फिल्म में आमतौर पर नए कैरेक्टर और नई कहानी होते हैं। लेकिन गदर के साथ कैरेक्टर समान है, फिल्म की जीवंतता और नब्ज भी एक समान ही है। मैं गदर की सीक्वल के लिए काफी उत्साहित हूं। गदर 2 भारत पाकिस्तान पर आधारित है जो कि 1971 के ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर आधारित होने वाली है। गदर 2 रिमेक नहीं हम कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।”

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। फिल्म गदर 1947 के भारत पाकिस्तान विभाजन पर आधारित एक व्यक्ति की प्रेम कहानी थी। इस फिल्म में सनी देओल ने जहां एक सिख का किरदार निभाया था वही अमीषा पटेल ने एक मुस्लिम लड़की का कैरेक्टर अदा किया था।

यह भी पढ़ें : Rubina Dilaik को लेकर Mohit Malik ने कह दी ऐसी बात कि फैंस भी हो जाएंगे गदगद

Latest Posts

spot_img

you may like