आलोक कुमार, पूजा पाठक स्टारर फिल्म लव यू दुल्हिन का रोमांटिक वीडियो सांग “रस छलकत जाए” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

गाने में आलोक कुमार (Alok Kumar) और पूजा पाठक (Pooja Pathak) की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी लोगों ने देखा है।

Love U Dulhin romantic video song: आलोक कुमार (Alok Kumar) और पूजा पाठक (Pooja Pathak) स्टारर फिल्म लव यू दुल्हिन (Love U Dulhin) का एक रोमांटिक गीत “रस छलकत जाए” (Ras Chhalakat Jaye) वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस प्यार भरे सांग को देवेंद्र झा और प्रियंका सिंह ने गाया है, संगीत संगीतकार धनंजय मिश्रा का है।

गाने में आलोक कुमार (Alok Kumar) और पूजा पाठक (Pooja Pathak) की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी लोगों ने देखा है।


बिहार में आई बाढ़ के दौरान हुई त्रासदी पर बनी यह फिल्म लव यू दुल्हिन ने सिनेमाघरों में बेहतर प्रदर्शन किया है। श्री राम जानकी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता विष्णु पाठक और रजनीकांत पाठक हैं। मनोज श्रीपति ने काफी मनोरंजक फ़िल्म का निर्देशन किया है।

सुर संग्राम के विजेता आलोक कुमार और भोजपुरी अदाकारा पूजा पाठक की जोड़ी इस गाने में कमाल कर रही है। दोनों का गजब डांस और इनका यूनिक ड्रेस दर्शकों को खूब भा रहा है।

ये भी पढ़े: झारखंड की रीतू श्री ने बनाई टीवी और फ़िल्म जगत में खास पहचान,ग्लैमरस है इनका अंदाज

Latest Posts

spot_img

you may like